
रतलाम 30 जनवरी 2024। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को शहीद दिवस पर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मण्डलोई की उपस्थिति में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई तथा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री संजय शर्मा तथा कार्यालय अधीक्षक श्री प्रभाकांत उपाध्याय भी उपस्थित थे।