रतलाम 30 जनवरी 2024। राज्य शासन के निर्देश अनुसार रतलाम में भी 1 फरवरी को रोजगार दिवस का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न स्वरोजगार योजनाओ के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले में लाभान्वित किए गए। हितग्राहियों को स्वीकृति तथा वितरण पत्र जनप्रतिनिधियों के हाथों दिए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश के मुरैना में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री का उद्बोधन देखा व सुना जाएगा।