छल कपट की राजनीति से दूर अब सिर्फ और सिर्फ पत्रकारिता के माध्यम से समाज सेवा व जनहित की आवाज को बुलंद करता रहुंगा – श्री कोचट्टा

जावरा (अभय सुराणा) । वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पत्रकार समाज सेवी सुजानमल कोचट्टा ने आज एक प्रेस वक्तव्य जारी कर राजनीति से सन्यास लेने की धोषणा की। श्री कोचट्टा ने कहा अब वे राजनीति से दुर सिर्फ और सिर्फ पत्रकारिता के माध्यम से ही जनहित में अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए समाज सेवा करते रहेंगे।
श्री कोचट्टा ने कहा कि वर्तमान राजनीति जनसेवा की नहीं बल्कि पुरी तरह छल कपट व स्वार्थ की हो गई है या यूं कहें कि राजनीति अब व्यापार हो गई है माल लगावो व माल कमाओ की नीति ही अब राजनीति का मुख्य उद्देश्य हो गया है।
श्री कोचट्टा ने कहा कि कोई भी पार्टी हो सभी सत्ता के लिए निम्न स्तर के हथकंडे अपनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड रही हैं व प्रजातंत्र की दुहाई देते थकती नहीं है। ऐसे में प्रजातांत्रिक मूल्यों को जिन्दा रखने के लिए प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता को जिन्दा रखना बहुत जरूरी है ।
श्री कोचट्टा ने कहा कि मै विगत 50 वर्षों से राजनीति के साथ साथ नईदुनिया न्यूज टूडे आदि समाचार पत्रों की पत्रकारिता भी करता रहा हुं व पत्रकारिता के माध्यम से अपनी कलम की आवाज़ को जनहित में भी हमेशा बुलंद करता रहा हूं और अब इस गन्दी राजनीति से दूर जो मेरे स्वभाव में नहीं है,सिर्फ और सिर्फ शुद्ध कलम के सिपाही के रूप जनहित के लिए, प्रजातंत्र को मजबूती दिलाने के लिए अपनी क़लम के माध्यम से जनता जनार्दन की की आवाज को बुलंद करता रहुंगा।समाज सेवा करता रहुंगा।