सुभाष माडगे के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित

रतलाम। सहकार भारती के राष्ट्रीय नेता सुभाष माडगे का हैदराबाद में निधन हो गया, जिनका अंतिम संस्कार शनिवार को इंदौर में किया गया। उनके निधन से सहकारी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त हो गया।
सहकार भारती के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री बालमुकुन्द झा, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश मेहरा, अशोक जैन चोटाला, सहकार भारती मालवा प्रांत के पूर्व उपाध्यक्ष , जिला सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष शरद जोशी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य देवेन्द्र शर्मा, सुभाष मंडवारिया, गोपाल परमार, सुनील पोरवाल, सुनील बैरागी, छोगालाल पाटीदार, अर्चना गोयल, डा.उषा भार्गव, प्रथमा कौशिक सहित सहकार भारती की विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। ज्ञातव्य है श्री माडगे विभिन्न सहकारी संस्थाओं के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी रहे और सहकार भारती में भी राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पदों पर रह चुके है।