वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित


पिपलौदा (प्रफुल्ल जैन)। शकुन्तला देवी विद्या निकेतन हाई स्कूल आम्बा में वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुंदरलाल सरोज, पूर्व संकुल प्राचार्य नरेन्द्र सिंह राठौर एवं भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रफुल जैन के द्वारा माँ शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संस्था प्रधान वीरेंद्र कुमार शर्मा द्वारा पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेट कर अतिथियों का स्वागत सम्मान किया इस दौरान डॉ.पांडेय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं अच्छी शिक्षा ग्रहण करे क्योंकि बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ग्रहण करके उच्च पदों पर जाएं ओर अपने साथ अपने ग्राम और क्षेत्र सहित अपने अभिभावकों का नाम रोशन करें। इस दौरान डॉ पाण्डेय ने पर्यावरण बचाव के लिए हरित शपथ भी दिलवाई। विद्यालय समिति अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा द्वारा डॉ.पांडेय का शॉल श्रीफल एवं साफा बांधकर सम्मान किया गया। परीक्षा परिणामों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को एवं वर्षभर आयोजित गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र, मेडल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्रा राजेशवरी डोडिया को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी 2024 का अवार्ड दिया गया। समारोह में अतिथियों ने संस्था में पदस्थ सभी शिक्षकों को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बाबूलाल साईंराम, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, हरीश पाटीदार, बालाराम पाटीदार, गणपत लाल पाटीदार, सुनील शर्मा, अनूप शर्मा, प्रह्लाद पाटीदार, तनु सिसोदिया, रानू डोडीया, शालू प्रजापत,वर्षा राठौड़ सहित गणमान्य नागरिक एवं पालकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद के असिटेंड डायरेक्टर एवं पर्यावरणविद कृष्ण लाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम के पश्चात सहभोज का आयोजन हुआ।