भाजपा विधानसभा संचालन समितियों की बैठके होगी

रतलाम 15 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार सक्रिय है। रतलाम लोकसभा क्षेत्र से जुडे रतलाम जिले की तीनों विधानसभा में चुनाव संचालन समितियों की बैठक 16 मार्च को होगी। इनमें भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर मार्गदर्शन देंगे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेंगें।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संचालन समिति गठित की है। रतलाम ग्रामीण विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक 16 मार्च को सुबह 11 बजे बिलपांक में होगी। इसके बाद सैलाना विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक दोपहर 2.30 बजे शिवगढ में रखी गई है। रतलाम शहर विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक शाम 4 बजे रंगोली में होगी।