श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज प्रबंध कारिणी समिति की शपथ विधि समारोह संपन्न

रतलाम। दिनांक 14 मार्च 20 23 शुक्रवार को सायं 8 बजे श्रीमाली वास स्थित श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज की धर्मशाला पर श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज प्रबंध कारिणी समिति का शपथ विधि संपन्न हुई।
गत दिनों हुए समाज के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा कुलदेवी महालक्ष्मी का पूजन अतिथियों द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, ब्राह्मण समाज सेवा मंडल इंदौर अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुष्कर श्री प्रमोद ओझा, विशेष अतिथि डॉक्टर दीप व्यास, एवं श्रीमती रजनी व्यास रहे। अतिथियों का स्वागत नव निर्वाचित पदाधिकारियों व समिति सदस्यों ने पुष्प माला पहनाकर शाल श्रीफल से किया गया।सर्वप्रथम नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री नयन व्यास, सचिव श्री कुलदीप त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष श्री चेतन व्यास, समिति सदस्यों में श्रीमती पुष्पा व्यास, श्रीमती अभिलाषा त्रिवेदी ,श्री अखिलेश व्यास, श्री उपेंद्र ओझा ,श्री मयंक दवे, श्री विभोर कोटिया, तन्मय व्यास ने पद और गोपनीयता की शपथ श्री प्रमोद ओझा ने दिलाई । श्री प्रमोद ओझा ने उद्बोधन में कहा कि आप सभी लोगो को समाज ने चुना है अतः अपने समाज को उन्नति प्रदान करें। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा कि चुनाव में कोई भी हारता नहीं है वह सीखता है।चुनाव अधिकारी श्री राजेश ओझा, श्री महेश ओझा ,श्री अरविंद त्रिवेदी का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री निमिष व्यास एवं भाजपा पार्षद व एम आई सी सदस्य श्री धर्मेंद्र व्यास सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष दशौत्तर ने किया एवं आभार सचिव श्री कुलदीप त्रिवेदी ने माना। यह जानकारी श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नयन व्यास ने दी।