प्रेस क्लब जावरा ने 46वे स्थापना दिवस पर गौवंश को चारा खिलाया एवं अन्य कार्यक्रम किए निरस्त

जावरा (अभय सुराणा) । लोकतंत्र के चोथे स्तंभ मीडिया की प्रजातंत्र मे महत्वपूर्ण भूमिका हैं और प्रेस क्लब जावरा गत 46 वर्षों से निरंतर इस का निर्वहन कर रहा हैं। शनिवार 16 मार्च को प्रेस क्लब जावरा का 46वा स्थापना दिवस था और सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने साथ मिलकर इसे मनाया।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय चौधरी व सचिव राजकुमार हरण ने बताया शनिवार को सुबह क्लब के पदाधिकारी व सदस्य खाचरौद रोड़ स्थित जीवदया सोसायटी गौशाला पहुंचे यहां गौवंश को हरा चारा व गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की।परामर्शदाता अभय सुराणा ने गौ वंश की सेवा को मुक पशुओं की सच्ची सेवा करना प्रेस क्लब का एक नए आयाम से जुड़ना बताया। क्लब के सदस्यों ने जीवदया का संदेश दिया। इस दौरान क्लब के परामर्शदाता अभय सुराणा, अध्यक्ष संजय चौधरी, सचिव राजकुमार हरण, राजेंद्र श्रोत्रिय, उमेश शर्मा, जितेंद्र बैरागी, तपन व्यास, विनोद अग्रवाल, नाहरू मोहम्मद, नाहरू खान, बंशीलाल सेठिया आदि उपस्थित रहे। जावरा के पत्रकार की दादी जी का स्वर्गवास होने से आगे के कार्यक्रम निरस्त कर दिए। उपस्थित सदस्यों एवं आम जनता ने प्रेस क्लब के इस कार्यक्रम की सर्वत्र प्रशंसा की।
पत्रकार सोनावा की दादी के निधन पर श्रद्धांजलि दी
जावरा दैनिक भास्कर के पत्रकार कन्हैयालाल सोनावा की दादीजी श्रीमती सीताबाई सोनावा के निधन पर प्रेस क्लब जावरा के सदस्यों ने मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही शोक स्वरूप प्रेस क्लब स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले अन्य सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए।