

रतलाम । हिंदू राष्ट्र महासभा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक कालिका माता मंदिर परिसर पर संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्र संगठन मंत्री भारती यादव एवं राष्ट्र महासचिव मुकेश राठौर जी का सर्वप्रथम स्वागत सत्कार किया गया एवं उनके द्वारा सभी नवीन पदाधिकारी को पद देकर सभी को उनके कार्य अनुसार कार्य से अवगत कराया एवं नवीन जिम्मेदारियां दी गई एवं सनातन धर्म की और हमेशा अग्रसर होते हुए सभी विशेष प्रयोजन एवं विभिन्न मुद्दों पर अति आवश्यक रूप से चर्चा की गई व हिंदू राष्ट्र महासभा का प्रत्यक्ष रूप से गठन हुआ। जिसमें पदाधिकारी में नितिन पाठक प्रदेश संगठन मंत्री मनीष पांडे प्रदेश प्रभारी देवेंद्र पुरोहित प्रदेश मीडिया प्रभारी विजय सोलंकी प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष राजकुमारी महिला प्रदेश अध्यक्ष राजेश शर्मा जिला महामंत्री राकेश जी राठौड़ तहसील अध्यक्ष मुकेश पाटीदार नगर मंत्री दिनेश जी मालवीय जिला प्रभारी कुणाल राठौड़ युवा मोर्चा प्रभारी सभी नव नियुक्ति करण पदाधिकारी को कार्य अनुसार कार्यों से अवगत कराया।
उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र पुरोहित द्वारा प्रस्तुत है।