
रतलाम 15 मार्च 2024। भारतीय जनता पार्टी के आई.टी.विभाग प्रदेश संयोजक अमन शुक्ला ने रतलाम से सोमेश पालीवाल को प्रदेश सहसंयोजक नियुक्ति कर उज्जैन-इंदौर संभाग का प्रभारी बनाया है। यह नियुक्ति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश मंत्री तथा आई.टी. विभाग प्रभारी रजनीश अग्रवाल की सहमति से की गई है। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।