


रतलाम । आज दिनांक 15 मार्च 20 24 को महापौर, अध्यक्ष व एम आई सी व पार्षदों सहित जिलाधीश को पत्र दिया गया जिसमें योजना क्रमांक 71 सिविक सेंटर की भूमि के संबंध मे विषयान्तर्गत लेख है कि प्रथम निगम परिषद 1995 के समय नगर सुधार न्यास (विकास शाखा) की योजना क्रमांक 71 सिविक सेन्टर स्थित भूमि पर विस्तृत योजना बनाई गई जिसमें व्यावसायिक तथा आवासीय भूखण्डों के साथ ही व्यावसायिक सह आवासीय बहुमंजिला भवनों आदि निर्माण किये गये ताकि नगर के नागरिकों को शहर के मध्य स्थित इस योजना का लाभ नागरिकगणों को प्राप्त हो सकें।
योजना क्रमांक 71 सिविक सेन्टर की भूमि की सम्पूर्ण राशि नगर निगम द्वारा जमा करवाई जा चुकी है हमें ऐसा ज्ञात हुआ है कि सम्पूर्ण राशि जमा होने के बाद भी उक्त भूमि नगर निगम के नाम पर दर्ज नहीं हुई है।
दिनांक 06/03/2024 को आयोजित भा.ज.पा पार्षद दल की बैठक में निर्णय लिया गया था कि विगत कई दिनों से सिविक सेंटर स्थित भू खण्डों की रजिस्ट्री में अनियमितता यदि हुइ है तो रजिस्ट्री शून्य करवाये जाने सम्बधित प्रस्ताव पारित किया जावें।
दिनांक 07/03/2024 एवं 09/03/2024 को आयोजित निगम के साधारण सम्मेलन में भी सिविक सेन्टर स्थित भू खण्डों की रजिस्ट्री में अनियमितता का विषय काफी प्रमुखता से सभी सदस्यों द्वारा उठाया गया तथा इस आशय का प्रस्ताव मा.महापौर एवं समस्त सम्मानीय सदस्यों द्वारा सर्वानुमति से पारित किया गया कि माह अक्टुबर 2023 के जिन रजिस्ट्रियों मे अनियमितता पूर्ण कार्यवाही हुई उन्हें शून्य किया जावें तथा इसके पूर्व भी यदि कोई रजिस्ट्री अनियमितता पूर्ण हुई हों उसे भी शून्य किया जावें।
अतः हम भाजपा पार्षद दल का अनुरोध है कि सिविक सेन्टर की भूमि पर तत्काल नगर निगम की संपत्ति के रूम में दर्ज किया जावें तथा उसकी प्रमाणित प्रतिलिपि दी जावें व नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जावें।
संलग्न- (1) निगम ठहराव की छायाप्रति। (2) कुल डिमांड राशि का पत्रक। (3) जमा की गई राशि की रसीद।
इसमें पत्र का वाचन एमआईसी सदस्य हितेश शर्मा कामरेड ने किया।महापौर श्री प्रहलाद पटेल निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा, एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदौरिया,श्री दिलीप गांधी, श्री धर्मेंद्र व्यास, श्री हितेश शर्मा कॉमरेड, श्री करण केथवास, श्रीमती निशा सोमानी, श्री मनोज शर्मा, जयेश वसावा, मुखर्जी मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी मौजूद रहे।