श्री योगीन्द्र सागर महाविद्यालय परिवार में मनाई गई तिलक होली

रतलाम। श्री योगीन्द्र सागर महाविद्यालय में शिक्षकों द्वारा इस वर्ष अनोखी होली मनाई गई। सभी स्टाफ सदस्यों ने पानी के दुरुपयोग को देखते हुए इस वर्ष तिलक होली मनाने का निर्णय लिया गया। सभी सदस्य ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल और सूखे रंग लगाकर हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक गोपाल प्रसाद शर्मा, चेयरमैन भरत शर्मा, वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा, वरदान शर्मा के साथ मिलकर शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने पारंपरिक त्योहार तिलक होली का आनंद लिया। प्राचार्य डॉ. आनंद त्रिवेदी ने बताया कि श्री योगीन्द्र महाविद्यालय परिवार प्रतिवर्ष तिलक होली का आयोजन करता है। जिसमे सभी स्टाफ सदस्य और शिक्षक आत्मीयता से एक दूसरे से मिलते हैं और गुलाल अबीर से एक दूसरे को तिलक लगा कर रंग बिरंगे रंगो से होली खेलते है। अंत में सभी सदस्यों हेतु स्वल्पाहार का आयोजन भी किया गया।