
रतलाम। माणक चौक स्थित गोपालजी का बड़ा मंदिर से समाज प्रमुख श्री शांतिलालजी चौधरी की अगुवाई मैं समाज द्वारा प्रातः 11.30 बजे रंगारंग गैर निकाली गई।गैर मैं बड़ी संख्या मैं समाजजन उपस्थित थे।सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और ढोल की थाप पर नृत्य कर होली के रंगारंग त्योहार का भरपूर आनंद लिया।
गैर माणक चौक से प्रारम्भ होकर डालू मोदी बाज़ार पंहुंची जहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीपजी उपाध्याय एवम मित्र मंडल द्वारा गैर का स्वागत कर सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
समाज प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने बताया गैर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई धनजी बाई का नोहरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला पर समाप्त हुई।रास्ते मैं अनेक स्थानों पर समाजजनों द्वारा स्वागत किया गया।
सामाजिक दायित्व
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व एल्डरमैन महेश अग्रवाल ने बताया होली पर्व पर अपनी परंपरा को जीवित रखने के उद्देश्य से पिछले अनेक वर्षों से समाज द्वारा गैर निकाली जा रही है।गैर के पहले अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए समाज के चौधरी श्री शांतिलाजी के साथ सभी कार्यकारिणी सदस्य उन परिवार जनों के निवास पंहुंचते है जहा विगत वर्ष मैं कोई गमी हुई हो।वहा रंग गुलाल डाल कर परिवारजनों से गैर मैं शामिल होने का आग्रह करते है।
सामाजिक गैर मैं महेश गोयल, ओम गर्ग, ओम आशु(STD), सुनील गोयल, महेश चौधरी, विवेक अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, केदार अग्रवाल, किशोर मित्तल, राजेश गोया एमएम आदि उपस्थित थे।