
रतलाम। लायन क्लब ऑफ रतलाम ग्रेटर द्वारा लायन कोषाध्यक्ष श्री दिनेश खंडेलवाल के पूज्य पिताजी की पुण्य स्मृति मे गौशाला में गायों को 1 ट्रॉली घास एवं 50 किलो गुड गाय को भरपेट भोजन कराया गया और सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में लायन अध्यक्ष मयंक कठियारी ,सचिन दीपक चौरडिया, अजय भावसार मुरली खंडेलवाल ,सतीश खंडेलवाल, महेश खंडेलवाल ,आदि उपस्थित रहे।