लांयस क्लब ओजस जावरा ने मनाया फागोत्सव एवं होली मिलन

जावरा (अभय सुराणा) । लायंस क्लब ओजस जावरा अध्यक्ष सन्तोष शर्मा, सचिव दीपिका डोंडिया एवं कोषाध्यक्ष ममता सोनी ने बताया कि लायंस क्लब (ओजस) जावरा द्वारा फागोत्सव एवं होली मिलन समारोह स्थानीय बोडिया कुआं प्रांगण स्थित बगीचे में आयोजित गया ।
इस अवसर पर रजनी अरोड़ा , सुशीला मंडवारिया, रमा अग्रवाल , आशा खारीवाल, शीतल मेहता, पुष्पा वरूण, वर्षा अरोड़ा संगीता सोनी, रानू सोनी मंजू शर्मा, कविताचौहान आदि उपस्थित रहकर सुखे रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी ने फाग के लोक गीत भी गाए ।