उज्जैन लोकसभा कलस्टर प्रभारी विश्वास सारंग ने ली बैठक



आलोट । लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका हे और सभी राजनीतिक दल चुनाव अभियान में जुट गए वही देश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भाजपा द्वारा चुनाव अभियान का शंखनाद कर दिया हे पार्टी द्वारा लोकसभा एवं विधानसभा स्तर पर प्रबंध समिति का गठन कर कार्यकर्ताओ को चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी प्रदान की गई हे जिसके अंतर्गत उज्जैन,देवास,मंदशोर के कलस्टर प्रभारी का दायित्व प्रदेश के सहकारिता एवं युवाखेल मंत्री विश्वास सारंग को दिया गया है जिन्होंने आलोट पहुंचकर विधानसभा स्तर की प्रबंध समिति की बैठक लेकर लोकसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लिया जहां उन्होंने सभी कार्यकर्ता का परिचय एवं दायित्व की जानकारी ली उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी हे और कार्यकर्ताओ की मेहनत से आज देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार हे जो गरीब कल्याण की योजनाओं के साथ आम जनों के हितों के लिए कार्य कर रही हे मंत्री सारंग ने कार्यकर्ताओ को लोकसभा चुनाव के लिए 5 टिप्स भी दिए जिसमे प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने, बूथ पर 100 प्रतिशत मतदान कराने रूठे हुए कार्यकर्ताओ को मानने,तथा भाजपा के खिलाफ होने वाले मतदान प्रतिशत को कम करने आदि पर चर्चा की वही पेवर ब्लाक का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया की जिस प्रकार एक सांचे में बने पेवर ब्लाक को एक दूसरे के साथ जोड़ने पर एक सुंदर एवं मजबूत सड़क का निर्माण हो जाता है।
अगर उसमें एक भी बेजोड़ पेवर आ जाए तो वह आपस में नही जुड़ सकते इसी प्रकार एक एक कार्यकर्ता ने भाजपा से जुड़कर एक मजबूत संगठन का निर्माण किया है कार्यक्रम के प्रारंभ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को भाजपा लोकसभा सहसंयोजक ओम जैन,विधानसभा प्रभारी कान्हसिंह चौहान,विधानसभा संयोजक नंदन जेन,सहसंयोजक मुकेश परमार,जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह यादव,जिला मंत्री कालू सिंह परिहार,संजय जैन बंटी,शंभूलाल चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमराज हाडा,नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना कुमावत,आलोट अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक बंटी, आदि ने आतिथ्य प्रदान किया जहा भाजपा मंडल अध्यक्ष शांतिलाल पाटीदार,श्रवण सिंह डांगी,दिलीप सिंह डोडिया,विशाल काला,महेंद्र सिंह दादू किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया, जिला योजना समिति सदस्य अनिल अवस्थी आदि ने भाजपा का दुपट्टा पहनकर अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश परमार, विस्तारक शंभू लाल पटेल,दिनेश कोठारी,हरपाल सिंह सोलंकी, पवन शर्मा, के, डी बैरागी ,सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, महेन्द्र सिंह सोलंकी,राकेश दायमा, जितेंद्र हिंगड़,रमेश मालवीय,विक्रम सिंह आंजना,राजेंद्र कुमावत,लक्ष्मण सिंह परिहार,राजेश सोलंकी,दिनेश त्रिवेदी,कमल गुप्ता,थान सिंह ,गोपाल काला , संजय मीणा,मोहक मेहता, अखिलेश सिंह ,लोकेंद्र शर्मा ,संजय चावड़ा,कैलाश सांखला,महेश टांक,राजकुमार निगम,अनिल चोपड़ा, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी,बाबू सिंह आंजना,राजेश मड़वरिया, आजत शत्रु सिंह,गोपाल सिंह आंजना,
कार्यक्रम का संचालन अनिल भरावा एवं आभार सहसंयोजक मुकेश परमार ने माना।