संतुलित आहार रोग नियंत्रण में ऑक्सीजन से महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है – राष्ट्रसंत कमल मुनि जी कमलेश

अहमदनगर आनंद ऋषी हॉस्पिटल। बीमारी के प्रति परहेज का पालन नहीं करने पर दवाई डॉक्टर यहां तक भगवान भी उसको ठीक नहीं कर सकता उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि जी कमलेश ने संबोधित करते कहा कि एक तरफ व्यक्ति दवाई लेता है दूसरी तरफ खाने पीने पर नियंत्रण नहीं करता तो मृत्यु को खुला निमंत्रण देता है।
उन्होंने कहा कि संयम और सादगी अपने आप में सबसे बड़ी औषधि मानी जाती है मानसिक तनाव तन को रोगी आत्मा में कर्मों का बंधन बनता है और मन को मलिन बनता है। मुनि कमलेश ने बताया कि संतुलित आहार रोग नियंत्रण में ऑक्सीजन से महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है शाकाहार सर्वोत्तम आहार।
राष्ट्रसंत ने कहा कि विश्व में भूख से मरने वालों के बजाय ज्यादा खा खा कर मरने वालों की संख्या है सात्विक आहार अमृत के समान होता है। जैन संत ने कहा कि नशा मांसाहार तामसिक भोजन और रात्रि भोजन का त्याग के बिना शरीर स्वस्थ और निरोग नहीं हो सकता।
राष्ट्रसंत आनंद ऋषि जी हॉस्पिटल एंडमेडिकल रिसर्च सेंटर की ओर से राष्ट्र संत कमल मुनि जी का अभिनंदन किया गया गोपालक संतसेवक वीर माता-पिता उपवास से मंदिर में काम करने वाले सेवक एवं संतों की सेवा निशुल्क हो ऐसा सुझाव मुनि कमलेश ने अस्पताल के संस्थापकप्रबुद्ध चिंतक से आदर्श ऋषि जी को दिया।