
जावरा (अभय सुराणा) । अभिभाषक संघ के वरिष्ठ एडवोकेट व ख्यातनाम समाजसेवी श्री विजय औरा का उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए आज उनका पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत व सम्मान के साथ उनको जन्मदिन की बधाईयां भी बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभाषक गण ने दी।
उक्त जानकारी देते हुए अभिभाषक संघ के मीडिया प्रभारी एडवोकेट सुजानमल कोचट्टा ने बताया कि संध के कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एडवोकेट जयंत व्यास , वरिष्ठ एडवोकेट जरदार खान, पुर्व अध्यक्ष एडवोकेट अशोक सेठिया, कोषाध्यक्ष एडवोकेट राहुल पहाड़ियां, एडवोकेट समर्थ शाहु, एडवोकेट देवेन्द्र चौहान, एडवोकेट सत्यनारायण गुजराती, एडवोकेट शफाकत रसूल, एडवोकेट विनय श्रीमाल, एडवोकेट अकबर मिर्जा, एडवोकेट युनुस खान, एडवोकेट असलम खान, एडवोकेट उम्मेद पगारिया,एडवोकेट युनुस मंसूरी, एडवोकेट सुनिल जाट, एडवोकेट शहजाद खान, एडवोकेट आशीष चोपड़ा, एडवोकेट अनुकूल श्रौत्रिय, एडवोकेट विशाल शाहु आदि ने एडवोकेट श्री औरा का स्वागत करते हुए उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए जन्मदिन की बधाईयां दी। मिडिया प्रभारी एडवोकेट कोचट्टा ने भी स्वागत करते हुए सभी का आभार माना।