जीवन एक रंगमंच है इस पर हर रंग का आनंद लेते हुए जीवन जीना एक कला है – संदीप रांका

जावरा (अभय सुराणा) | जीवन एक रंगमंच है इस पर हर रंग का आनंद लेते हुए जीवन जीना एक कला है रंगों के इस त्यौहार धुलेटी पर्व एक ऐसा पर्व है जो आपसी सोहाद्रपूर्ण माहोल के साथ अपनत्व का एहसास कराता है लाल हरा नीला पीला जामुनी जैसे रंगबिरंगे रंग अपना एक महत्व रखते हैं यह रंगों का त्यौहार हम सबके जीवन में खुशियां उल्लास लाता है निश्चित रूप से जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा रंगों के इस त्यौहार को सभी को रंग लगाकर शुरुआत कर पारिवारिक सभा का आयोजन रखा सभी दंपत्ति साथीयों डीजे की धुन पर रंग रंगीनियाँ के साथ धार्मिक उल्लास से परिपूर्ण एवं गानों के ऊपर जो प्रस्तुति दी वह अतुलनीय है उपरोक्त विचार जैन सोश्यल ग्रुप्स प्रदेश रीजन के उपाध्यक्ष संदीप रांका द्वारा स्थानीय अंबिका रिसॉर्ट पर जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री द्वारा होली मिलन समारोह रंग बरसे में व्यक्त किए गए,उक्त जानकारी देते हुए जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री के सचिव अर्पल कोचट्टा एवं कोषाध्यक्ष पीयूष काठेड़ ने बताया कि जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा प्रतिवर्ष धुलेटी पर पारिवारिक वातावरण में होली मिलन आयोजन किया जाता है उक्त आयोजन में ग्रुप के सदस्य द्वारा गुलाल की होली खेलते हुए डीजे की धुन पर गैर का आयोजन किया गया साथ ही फाग उत्सव के गानों पर सभी साथी झूमते खेलते हुए सभी को एक दूसरे ने गुलाल लगाकर धुलेटी पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की इस दौरान जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री के संस्थापक अध्यक्ष अनिल धारीवाल, अध्यक्ष आलोक बरैया, पूर्वांध्यक्षगण पंकज कांठेड, आशीष पोखरना, संदीप रांका, राजीव लुक्कड़ के साथ ही दीपक मेहता, अजय पटवा, मनीष मेहता, शशांक मेहता, राजेश पोखरना, आशीष जैन, तरुण टुकड़िया, वैभव ओस्तवाल, अभय कांठेड, संदीप श्रीमाल, आशीष चत्तर, संदीप दसेड़ा,सौरभ पगारिया, यश मेहता, चिंतन टुकड़िया, विकास सियार, अंकुर जैन, राहुल बरैया,नितिन भण्डारी, अरुण धारीवाल, राजीव लुहाड़िया,विपिन चोरडिया, पुखराज सुराणा, अभिषेक ओरा, आकाश रुनवाल,लोकेश कांठेड, आदि सदस्य उपस्थित थे |