
जावरा (अभय सुराणा) । प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 21 अप्रैल को जावरा में महावीर जयंती चार दिवसीय आयोजनों के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी उक्त निर्णय श्री संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति की श्री ओसवाल जैन पंचायती नोहरा पिपली बाजार में आयोजित समिति की बैठक में लिया गया। उपरोक्त जानकारी समिति के महासचिव अभय कोठारी ने देते हुए बताया कि 18 अप्रैल से 21 अप्रैल तक चार दिवसीय आयोजनों के साथ भगवान श्री महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव समग्र जैन श्री संघ, सभी जैन सोशल ग्रुप एवं सभी महिला मंडलों के द्वारा श्री संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री ओसवाल जैन पंचायती नोहरा में आयोजित बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री नगिनचंद सकलेचा ने करते हुए पिछले वर्ष हुए आयोजनों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष श्री कैलाश बारोड़ ने पिछले वर्ष 2023 के आयोजन का 1,85,000 आय व्यय विवरण प्रस्तुत किया जिसे स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में संस्था के उपाध्यक्ष श्री धर्मचंद चपडोद, चंद्र प्रकाश ओस्तवाल ,संरक्षक मदनलाल धाड़ीवाल ,विजय ओरा ,पुखराज पटवा सुभाष टुकडिया , श्री संघ अध्यक्ष विजय आचलिया, अभय सुराणा,अनिल पावेचा, ललित भंडारी, चित्रा ओस्तवाल,प्रमिला धारीवाल, आभा ठोरा, रेखा सुराणा ,मीनाक्षी पगारिया, शिखर धारीवाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।बैठक में शेखर नाहर, सुभाष डूंगरवाल, बसंतीलाल चपड़ोद, संदीप रांका ,संजय तलेसरा ,पदमा गंगवाल, पूजा गंगवाल ,प्रियंका जैन, आभा काठेड ,सुनीता रूनवाल, सपना सिसोदिया ,आभा जैन,आस्था पगारिया ,मीनाक्षी पगारिया, अतुल मेहता ,वीरे्द्र सेठिया, ऋषभ पटवा, मनीष धारीवाल , पंकज कांठेड़ ,रवि दुग्गड,कमल जैन यति, संजय मेहता,राजकुमार मारवाड़ी ,पारस सकलेचा, राहुल भंडारी, करिश्मा भंडारी ,सुप्रिया लुहाडिया ,शशि तलेसरा,महिमा तातेड, दिया श्री श्रीमाल आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन महासचिव अभय कोठारी एवं आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष विजय ओरा ने किया।