गर्मियों में शाला का संचालन प्रातःकालीन हो – परीक्षित पुरोहित

जावरा (अभय सुराणा) | राज्य शिक्षा केन्द्र के आदेशानुसार नवीन शिक्षण सत्र 2024-25 एक अप्रैल 2024 से प्रारंभ किया जा रहा है | गर्मियों में तापमान धीरे धीरे बढ़ रहा है ऐसे में दोपहर में स्कूल लगाने पर विद्यार्थियों की उपस्थिति प्रभावित होगी एवं शासन के निर्देशानुसार गतिविधियों को करवाना संभव नहीं होगा | राज्य कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष श्री परीक्षित पुरोहित ने मांग की है कि शाला का संचालन प्रातः कालीन पाली में किया जाऐ ताकि सभी विद्यार्थी शासन द्वारा जारी कलेण्डर के अनुसार गतिविधियों में भाग ले सकें |