त्योहार पर भी नेत्रम संस्था रही सक्रिय स्वर्गीय श्री लक्ष्मणदास की आंखों से 2 लोगों के जीवन में होगा उजियारा

रतलाम। नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत बताया कि संस्था के माध्यम से गीता भवन न्यास बडनगर के सहयोग से शहर के टीआईटी रोड निवासी सिंधी समाज के समाजसेवी श्री लक्ष्मण दास छबलानी सुपुत्र स्व. श्री तीर्थदास के देवलोकगमन पर नेत्रम संस्था के वरिष्ठ श्री भगवान ढालवानी की प्रेरणा से पुत्र श्री सुरेश छबलानी एवम परिजनों की सहमति से गीता भवन बड़नगर के डॉ जी एल ददरवाल को सूचित किया डॉ ददरवाल और उनकी टीम के श्री परमानंद जी ,श्री पंकज मोरवाल के द्वारा प्रातः 10.45 पर कार्निया लिया गया स्व.लक्ष्मणदास के नेत्रदान से दो व्यक्तियों के जीवन मे आएगा उजियारा जिनके जीवन मे अब था अंधियारा, नेत्रदान के दौरान नेत्रम संस्था के भगवान जी ढलवानी , गिरधारी लाल जी वर्धानी,ओमप्रकाश अग्रवाल, हेमन्त मूणत,उपिस्थि थे, संस्था के नवनीत, मेहता, शलभ अग्रवाल, शीतल भंसाली,प्रशांत व्यास,राकेश पोरवाल, जनक नागल, ca रितेश नागोरी, ca गौरव गांधी, गोपाल जी पतरा वाला, राखी व्यास, मंजुला माहेश्वरी, सपना दुबे, रीना टाक, कश्मीरा पाठक ने कृतज्ञता प्रकट करते हुए छबलानी परिवार को धन्यवाद व्यक्त किया।