आचार्य श्री विजय कुलबोधिसूरीश्वरजी म.सा. की निश्रा में होगी गुणानुवाद सभा

रतलाम, 30 मार्च। आचार्य श्री विजय कुलबोधिसूरीश्वरजी म.सा. की निश्रा में भीष्मतपस्वी मुनिराज श्री मणिप्रभ विजयजी म.सा. की 42 वीं पुण्यतिथि निमित्त भव्य गुणानुवाद सभा होगी। सभा 31 मार्च, रविवार को सुबह 9.15 बजे से होगी। प्रवचन के दौरान पूज्य श्री के दादा गुरुदेव की गुणानुवाद सभा होगी एवं पुणिया श्रावक ग्रुप के सामायिक होंगे। उक्त आयोजन सेठजी का बाजार स्थित आगमोद्धारक भवन में होगा। इसके पश्चात विशिष्ट संघ पूजन होगा। श्री देवसूर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वे. पेढी, रतलाम द्वारा सकल श्री संघ को पधार कर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है।