


रतलाम । श्री श्रीमाली ब्राम्हण समाज व्दारा श्री महालक्ष्मी परिसर श्रीमाली वास मे फाग उत्सव मनाया गया पंडित मृदुल शास्त्री की मधुर धुनो पर समाज जनो व्दारा फाग उत्सव मनाया गया। बांस की बसुरिया पे घणो इतरावे जैसे भजनों पर महिलाओं ने खूब नृत्य किया। कार्यक्रम 4:00 बजे प्रारंभ हुआ जिसका समापन 8:00 बजे प्रसादी वितरण के साथ हुआ तथा सभी महिलाओं ने फूलों की पंखुड़ियां से होली खेली। सभी महिलाओं ने लाल व गुलाबी कलर का साड़ी का ड्रेस कोड बनाया तथा पुरुषों ने कुर्ते व पजामे पहन रखे थे। समाज अध्यक्ष नयन व्यास ने कहा कि हम हर माह कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे जिससे समाज जन एकत्रित हो सके तथा एक दूसरे को पहचान सके। फाग उत्सव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष नयन व्यास, सचिव कुलदीप त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष चेतन व्यास सदस्यगण अभिलाषा त्रिवेदी, पुष्पा व्यास, अखिलेश व्यास, विभोर कोटिया, मंयक दवे, उपेन्द्र ओझा सहित भाजपा प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य निमिष व्यास,एम आई सी सदस्य व पार्षद धर्मेंद्र व्यास राजेश ओझा,विपिन त्रिवेदी, पत्रकार शुभ दशोत्तर,चंद्रकांत व्यास, मधुसुदन व्यास,जितेन्द्र त्रिवेदी, भावना व्यास,रजनी व्यास , संध्या कोटीया,समाज जन सहित मातृत्व शक्ति तथा वरिष्ठ गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष नयन व्यास व्दारा सफल कार्यक्रम हेतु समाज जन का आभार व्यक्त किया।