श्री महावीर प्रसाद जी शर्मा का नेत्रदान नेत्रम संस्था की प्रेरणा से हुआ

रतलाम। नेत्रम संस्था केग हेमन्त मूणत बताया कि संस्था के माध्यम से गीता भवन न्यास बडनगर के सहयोग से शहर नागरवास निवासी श्री महावीर प्रसाद जी शर्मा (मनोरमा प्रिंटर्स) के देवलोकगमन पर नेत्रम संस्था के श्री अजय भंडारी, श्री नारायण जी मेहता, श्री नरोत्तम जी शर्मा (प.राजू हाकी) की प्रेरणा से पुत्र श्री सतीश शर्मा, मुकेश शर्मा एवम परिजनों की सहमति से गीता भवन बड़नगर के डॉ जी.एल.ददरवाल को सूचित किया। डॉ ददरवाल और उनकी टीम के श्री परमानंद ,श्री पंकज मोरवाल के द्वारा प्रातः 10.30 पर कार्निया लिया गया। स्व.महावीर प्रसाद जी शर्मा के नेत्रदान से दो व्यक्तियों के जीवन मे आएगा। उजियारा जिनके जीवन मे अब था अंधियारा नेत्रदान के दौरान नेत्रम संस्था के भगवान ढलवानी, ओमप्रकाश अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, शीतल भंसाली, प्रशांत व्यास, गोपाल जी पतरा वाला ,हेमन्त मूणत आदि उपस्थित थे। संस्था के नवनीत मेहता,राकेश पोरवाल, जनक नागल, सी.ए. रितेश नागोरी, सी.ए. गौरव गांधी, राखी व्यास, मंजुला माहेश्वरी, सपना दुबे, रीना टाक, कश्मीरा पाठक ने कृतज्ञता प्रकट करते हुए शर्मा परिवार को धन्यवाद व्यक्त किया।