सेवा मनीषीयों का  हुआ सम्मान सेवा गतिविधिया प्रेरक – लायन यश शर्मा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर

रतलाम । लायंस क्लब रतलाम क्लासिक द्वारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन यश शर्मा जी की आधिकारिक सद्भावना यात्रा आयोजित की गई । इस अवसर पर क्लब पदाधिकारी एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए आपने कहा कि हमारा पहला लक्ष्य समाज का अंतिम व्यक्ति होना चाहिए जिसकी तरफ किसी का भी ध्यान नहीं हो, हमें उसे गले लगाना है, उसकी आवश्यकताओं की पूर्ति करना हमारा परम धर्म और कर्तव्य होना चाहिए, तभी हम लायन वाद के लक्ष्य प्राप्त कर पाएंगे ।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर योगेंद्र रूनवाल ने कहा कि लायन सदस्य सेवा के कर्मठ योद्धा की तरह होते हैं वह अपनी भूमिका अच्छी तरह से जानते हैं कि हमें क्या करना है । हमारी गतिविधियां हमेशा समाज को आगे बढ़ाने के लिए हो सामाजिक विषमता दूर करने के लिए हो । हमें और अधिक प्रयास करना होंगे तथा अधिक से अधिक सदस्यता वृद्धि की तरफ ध्यान देना होगा ।
रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा ने कहा कि क्लब के वरिष्ठ सदस्यों के त्याग और समर्पण से समाज में क्लब की उत्तम छवि बनती है उनके सम्मान से हम सब का मान बढ़ता है । नवीन सदस्य इस अंतरराष्ट्रीय संस्था के सदस्य हो इसके लिए हमें सामूहिक प्रयास करना होंगे  । हमारी गतिविधियों को आकर्षक और प्रेरणादायी बनाना होगा ।
आरंभ में अतिथियों ने लायंस क्लब के संस्थापक मेल्विन जॉन्स के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । सभा आरंभ करने की घोषणा क्लब अध्यक्ष चेतन परिहार ने की एवं ध्वज वंदन एवं राष्ट्रगान मनीष टॉक में प्रस्तुत किया । सचिव प्रतिवेदन आशीष जोशी एवं  आय व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष एमके जैन ने प्रस्तुत किया । इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्यों तथा दानदाताओं का अन्तर्राष्ट्रीय पिन लगाकर सम्मान किया गया  ।   अतिथियों का स्वागत सुरेश कटारिया, महेश व्यास, अशोक दख, प्रदीप लोढ़ा, संदीप निगम, निमिष व्यास, मनीष जोशी, बीके जोशी, अशोक हरकावत, दिलीप वर्मा, मनोहर मूणत, राजेश डोरिया आदि ने किया ।
इस अवसर पर लायंस आफ रतलाम के वरिष्ठ सदस्य डॉ. सुलोचना शर्मा, सुनील के जैन, राजेंद्र राजपुरोहित, सृजन राजपुरोहित, प्रकाश कोठारी, मयंक कोठियारी, कांता छंगानी, नीरज सुरोलिया, वीणा छाजेड़, कल्पना राजपुरोहित, आरती त्रिवेदी, नीलिमा छवि सिंह, रीता दीक्षित, विजय बोहरा, दिनेश गहलोत, योगेश शर्मा, दीपक शर्मा, दिनेश खंडेलवाल, गोपाल जोशी, संतोष पुरोहित, रमेश उपाध्याय डॉ. रतन खंडेलवाल आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन संदीप निगम तथा आभार आशीष जोशी ने व्यक्त किया  ।