

रतलाम 02 अप्रैल 2024। कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने मंगलवार को जिले के धोलावाड़ डैम का निरीक्षण किया। रतलाम नगर के प्रमुख पेयजल स्त्रोत धोलावाड़ डैम के जलस्तर का जायजा लेते हुए कलेक्टर द्वारा मौजूद नगर निगम के कार्यपालन यंत्री श्री सुरेश व्यास तथा सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी से जलापूर्ति व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। बताया गया कि डैम में आगामी जुलाई माह तक के लिए रतलाम नगर को पेयजल आपूर्ति हेतु पर्याप्त जल भंडारण है। इसके पश्चात कलेक्टर द्वारा धोलावाड़ डैम के अंतर्गत नगर निगम के पुराने इंटेक्वेल का भी निरीक्षण किया गया।