रतलाम । नगर की साहित्यिक संस्था ‘अनुभूति’ के स्थापना दिवस शरद पूर्णिमा 2026 को 50 वर्ष पूर्ण होने पर एवं 51 वे वर्ष के प्रवेश पर अनुभूति संस्था द्वारा स्थानीय गुलाब चक्कर पुराने कलेक्टोरेट रतलाम पर दिनांक 25-10-2026 को दोपहर 12.15 मिनिट पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । इस सम्मेलन में आमंत्रित कवि, कविता, गीत, गजल, अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में प्रस्तुत कर सकेंगे ।
उक्त जानकारी पे्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था अध्यक्ष डॉ. मोहन परमार, संरक्षक दिनेश कुमार जैन, ठा. रमणसिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष हरिशंकर भटनागर, अब्दुल सलाम खोकर, सचिव मुकेश सोनी, सह सचिव सुरेश माथुर, संयुक्त सचिव लक्ष्मण पाठक, संस्थापक प्रणयेश जैन, शांतिलाल गोयल (शांतनु), रामचन्द्र गेहलोत अम्बर, शिवराज जोशी आदि ने जानकारी देते हुए नगर के साहित्यकारों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि अनुभूति संस्था विगत 50 वर्र्षो से नगर में साहित्यिक वातावरण बनाने एवं नई प्रतिभा को मंच उलब्ध करानेका प्रयास करती रही है । अनुभूति संस्था द्वारा इस अवसर पर विगत 50 वर्षो में किए गए साहित्यिक आयोजनों के प्रमुख चित्र फ्लेक्स के माध्यम सेप्रदर्शित किए जाएगें ।