प्रभु आदिनाथ जन्म कल्याणक एवं दीक्षा कल्याणक युवक महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता नीलेश कुमार सुराणा के गृह नगर बड़ावदा में भी धूमधाम से मनाया गया

जावरा (अभय सुराणा) युवक महासंघ के अंतरराष्ट्रीय चेयरमैन शसुनील सिंघी अहमदाबाद की प्रेरणा से युवक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेश भाई शाह,पूना के मार्गदर्शन में एवम युवक महासंघ मध्यप्रदेश इकाई के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा के नेतृत्व में प्रभु आदिनाथ दादा के जन्म कल्याणक एवं दीक्षा कल्याणक के निमित्त आज बड़ावदा नगर में धूमधाम से मनाया गया प्रात: स्नात्रपूजन एवं दोपहर में जन्म कल्याणक एवं दीक्षा कल्याणक के शुभ अवसर पर चमत्कारिक जैन तीर्थ श्री आदिनाथ जैन मंदिर सदर बाजार बड़ावदा में पूजा राजेंद्र महिला परिषद द्वारा पढ़ाई गई जिसके लाभार्थी युवक महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता निलेशकुमार प्रकाशचंद सुराणा रहे। आज के शुभ प्रसंग पर कल्याणक निमित्त प्रभावना की लाभार्थी सुप्रसिद्ध भजन गायिका श्रीमती प्रियंका नीलेश सुराणा रही।
दादा आदिनाथ भगवान की महाआरती का लाभ सुरेश बासंतीलाल चतर ने लिया एवं मंगलदीवो आरती का लाभ राजेशकुमार कोमलसिह बाफना ने लिया। उपरोक्त जानकारी युवक महासंघ के बड़ावदा नगर अध्यक्ष विवेक सकलेचा ने दी।
कार्यक्रम में युवक महासंघ प्रदेश प्रवक्ता नीलेशकुमार सुराणा, युवक महासंघ बड़ावदा नगर इकाई अध्यक्ष विवेक सकलेचा, समाजसेवी पिंटू सकलेचा,आयुष चतर , विपुल सकलेचा, युवा नेता आयुष सकलेचा एवं अनेक गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित थे।