कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, प्रदेश उपाध्यक्ष जितु जिराती 04 अप्रैल को जावरा आएंगे

जावरा (अभय सुराणा) । भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों के साथ साथ मंदसौर नीमच जावरा लोकसभा सीट पर विजय प्राप्ति के लक्ष्य को लेकर निरंतर संगठनात्मक कार्य कर रही है इसी क्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा द्वारा बनाए कलस्टर प्रभारी विश्वास सारंग एवं उज्जैन संभाग संगठन प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष जितु जिराती दिनांक 04 अप्रैल गुरुवार को दोपहर 2 बजे बीएलएम पैलेस खाचरोद रोड जावरा में विधानसभा चुनाव संचालन व प्रबंधन समिति की बैठक लेगें। बैठक में लोकसभा चुनाव प्रभारी बजरंग पुरोहित, लोकसभा संयोजक देवीलाल धाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय व क्षेत्रिय विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उक्त जानकारी विधानसभा संयोजक महेश सोनी व विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल जैन द्वारा दी गई।