विश्व जैन ध्वज दिवस पर देश विदेश के जैन बंधुओं के घर , ऑफिस, जैन मंदिर, धर्मशाला, चिकित्सालय आदि पर जैन धर्म का अभिमान पचरंगा जैन झंडा लगाया गया

जयपुर । जैन धर्म और जैन समुदाय की प्रभावना को कटिबद्ध पंजीकृत विश्व व्यापी संस्था सामूहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था फेडरेशन के आव्हान पर जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर भगवान आदिनाथ जी के जन्म कल्याणक के अवसर पर आदिनाथ जयंती के अवसर पर विश्व जैन ध्वज दिवस मनाया जाता है। इस दिन साधर्मी बंधु विश्व जैन ध्वज दिवस पर जैन घरों, संस्थाओं के भवन और प्रतिष्ठान पर जैन ध्वज लगाए । फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश गोधा, महामंत्री धीरज पाटनी और कोषाध्यक्ष संजय काला के अनुसार गत कई वर्षों से सामूहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था के आह्वान पर जैन धर्म आदिनाथजी के जन्म कल्याणक के पहले दिन विश्व जैन ध्वज धर्मावलम्बी अपने जिन मन्दिरों, जैन धर्मशाला, जैन भवन, जैन शिक्षण संस्थानों के विश्व जेन प्रभावना दिवस भवनों पर और अपने-अपने निवास स्थान पर आओ, जैन धर्म का प्रचार करें। भगवान आदिनाथ जी की जयकारे के साथ जैन ध्वज लगाकर विश्व जैन ध्वज दिवस मनाते हैं तथा जैन ध्वज को लगाकर सत्य, अहिंसा और भाईचारे को जीवन में अंगीकार करने की भावना भाते हैं।