दोहरे हत्याकाण्ड के 04 और फरार आरोपी गिरफ्तार

दस हजार का ईनामी सौरभ मराठा को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

रतलाम। दिनांक 21.03.2024 की रात्रि में बांगरोद नेगड़दा मार्ग पर केशव पिता विष्णुलाल गुर्जर उम्र 29 साल निवासी ग्राम सेमलिया थाना नामली व गजेन्द्र पिता पुनमचंद्र डोडिया जाति नाई उम्र 29 साल निवासी ग्राम अमलेटा थाना नामली की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर शव को महु नीमच फोरलेन हाईवे रोड काण्डरवासा फंटे पर फैंक कर भाग गये थे थाना नामली पर अपराध क्रमांक 119/2024 धारा 302, 201, 120-बी, 34 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में हैं।
पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा(भा.पु.से.) के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी ( रतलाम ग्रामीण ) अभिलाष कुमार भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में थाने की विशेष टीम एवं सायबर सेल की टीम द्वारा कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया हैं एवं शेष फरार आरोपियों की धरपकड़ के दौरान दिनांक 04.04.2024 को सौरभ पिता बसंतीलाल गेहलोत उम्र 26 साल निवासी सैलाना रोड नामली, विजय पिता बसंतीलाल मेट उम्र 26 साल निवासी खेडापति हनुमान मंदिर रोड नामली एवं दीपक पिता माणकलाल गेहलोत उम्र 28 साल निवासी कुमावत मोहल्ला नामली को गिरफ्तार किया गया एवं दिनांक 05.04.2024 को फरार ईनामी आरोपी सौरभ रोगें पिता सुरेश रोगें जाति मराठा निवासी रतलाम को गिरफ्तार किया गया हैं आरोपी सौरभ मराठा की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10000 रूपये के ईनाम की उद्घोषणा की गई थी।
सराहनीय कार्य- निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी नामली, उनि अनुराग यादव, उनि रविन्द्र कुमार मालवीय, उनि सचिन डावर, प्र.आर.650 शैलेष ठकराल, आर 548 मनोहर नागदा, आर 269 मयंक जाटव, आर. 556 कुलदीप व्यास थाना नामली एवं आर. मयंक व्यास सायबर सेल, आर विपुल भावसार सायबर सेल, सउनि शिव नामदेव, प्र.आर. योगेन्द्र जादोन,प्र.आर. जितेन्द्र जायसवाल , आर.विजय पंजाबी का सराहनीय योगदान रहा।