लाभार्थी परिवार का किया बहुमान

पिपलौदा (प्रफुल जैन) । श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम ट्रस्ट द्वारा स्व.लालसिंह जैन व स्व.-बेबी बाई जैन की स्मृति में आरके परिवार के सहयोग से मधुकर शीतल जल मन्दिर का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में श्री संघ कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कोठारी, वाटिका उपाध्यक्ष महेश बोहरा, पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र कटारिया, वाटिका सचिव विशाल धींग, संजय नांदेचा, सचिव अमित धींग, चेतन बाबेल व लाभार्थी परिवार द्वारा फिता काट कर जल मंदिर का शुभारंभ किया। वाटिका ट्रस्ट द्वारा लाभार्थी परिवार के योगेश जैन अवि व समर जैन का बहुमान किया गया। पूर्व वाटिका प्रचार सचिव प्रफुल जैन ने बताया कि वाटिका ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष गर्मी के दिनों में लाभार्थी परिवार के सहयोग से राहगीरों के लिए ठंडे जल की व्यवस्था जल मन्दिर के माध्यम से की जाती है।
इस अवसर पर श्री संघ, नवयुवक परिसद, तरुण परिसद आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।