इनरव्हील क्लब रतलाम गोल्ड ने सीमेंट बेंच भेंट की

रतलाम। इनरव्हील क्लब रतलाम गोल्ड ने स्टेशन रोड पुलिस स्टेशन पर आगन्तुकों के लिए चार सीमेंट की बेंच भेंट की। यह जानकारी क्लब अध्यक्ष सीमा बोथरा ने दी । इस अवसर पर स्टेशन रोड टीआई दिनेश भोजक मौजूद थे । उन्होंने कहा कि इन बेंचों से पुलिस स्टेशन में आने वाले लोगो की बैठने और इंतज़ार करने में बहुत सुविधा होगी । क्लब की मनमीन कौर बेद, अर्चना झालानी, ज्योति छजलानी , सीमा खंडेलवाल , संगीता दरडा, शीला खंडेलवाल, रेखा अग्रवाल आदि मौजूद थे ।