संस्था परस्पर द्वारा सकोरे वितरण कार्यक्रम में समाजसेवी प्रीतेश गादिया ने कहा


रतलाम। भीषण ग्रीष्म ऋतु का आरंभ हो चुका है मनुष्य तो ठीक है पशु-पक्षी और अन्य प्राणियों को भी जल की आवश्यकता बढ़ रही है । ऐसे में समाज सेवी संस्था अपने सेवा कार्य में पक्षियों के प्रति अपना प्यार दिखाएं, स्नेह दिखाएं, अपनी-अपनी छतों पर उनके लिए पानी की व्यवस्था कर पुण्य लाभ लेवे । यह मनुष्य के लिए अत्यंत पुनीत सेवा कार्य है । प्रसन्नता की बात है कि संस्था परस्पर विगत कई वर्षों से इस पवित्र सेवा कार्य को अंजाम दे रही है यह हमारे लिए गर्व की बात है ।
उपरोक्त विचार कॉलेज रोड स्थित सत्कार लॉज के बाहर परस्पर द्वारा आयोजित सकोरे वितरण कार्यक्रम में उपस्थित संस्था पदाधिकारी को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध समाजसेवी और मध्य प्रदेश जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष श्री प्रितेश गादिया ने व्यक्त किये ।
संस्था अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने स्वागत भाषण देते हुए संस्था की सेवा गतिविधियों को और मजबूत बनाने का आग्रह किया । लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा ने कहा कि ऐसे पुनीत कार्य समाज और लोगों के लिए अनुकरणीय होते हैं । संस्था संरक्षक अभय सुराणा और निमिष व्यास ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत महेश व्यास, सचिन गेलड़ा, अभय लोढ़ा, चंदन राठौर, मीतेश अग्रवाल, चंदन राठौर, प्रदीप लोढ़ा, एम.के.जैन, मनीष जोशी, जगदीश सोनी, जनक नागल, मनीष बोहरा, राजेश जोशी, प्रीतेश बरकत, ओम प्रकाश पोरवाल, रमेश पोरवाल, दशरथ पोरवाल, सोनू व्यास, अभिसार हाड़ा आदि ने किया । कार्यक्रम का संचालन अभय लोढ़ा तथा आभार महेश व्यास ने व्यक्त किया ।