
रतलाम। नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि संस्था की सक्रियता के चलते आज एक घंटे में दो परिवारों ने नेत्रदान (कार्निया) का दान करते हुए 4 व्यक्तिओ के जीवन मे उजियारा लाने का प्रयास किया जिनके जीवन मे अब अब तक था अंधियारा पहला नेत्रदान तेजा नगर निवासी श्रीमती भगवती बाई अग्रवाल धर्मपत्नी स्व. श्री कल्याण मल जी अग्रवाल (देशवाल) का निधन हो गया था श्री ओमप्रकाश अग्रवाल की प्रेरणा से पुत्र अशोक, राजेन्द्र, गोपाल अग्रवाल की सहमति से नेत्रम संस्था के माध्यम से गीता भवन न्यास के सहयोग से न्यास के डॉ जी एल ददरवाल ने अपनी टीम के परमानंद जी राठौर,पंकज मोरवाल, के साथ सफलता पूर्वक कार्निया लिया नेत्रदान के दौरान हेमन्त मूणत, भगवान जी ढलवानी, दिनेश अग्रवाल, अरुण अग्रवाल मौजूद थे।
दूसरा नेत्रदान समाजसेवी एवं भारत विकास परिषद के सचिव दीपक चोरडिया , हेमन्त मूणत की प्रेरणा से कल्याण नगर निवासी श्री रविन्द्र कुमार जी चोरडिया सुपुत्र स्व. श्री इन्दरमल जी चोरडिया का सुपुत्री श्रीमती अशिता जैन की सहमति से कार्निया बड़नगर गीता भवन न्यास के डॉ जीएल ददरवाल ने टीम के परमानंद जी एवम पंकज मोरवाल के सहयोग से लिया।
नेत्रदान के दौरान नेत्रम संस्था के , भगवान ढलवानी, हेमन्त मूणत, मौजूद रहें।
नेत्रम संस्था के नवनीत मेहता, ओमप्रकाश अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, प्राशान्त व्यास, शीतल भंसाली, जनक नागल, राकेश पोरवाल, CA रितेश नाग़ोरी, CA गौरव गांधी, CA अभिषेक रांका,गिरधारी लाल वर्धानी, गोपाल जी पतरा वाला, मंजुला माहेश्वरी,राखी व्यास, रीना टाक, कश्मीर पाठक ,सपना दुबे ने अग्रवालपरिवार एवं चोरडिया परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।