भाजपा लोकसभा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता ने जावरा ग्रामीण क्षैत्र में अपने समर्थकों के साथ जनसम्पर्क किया

जावरा। भारतीय जनता पार्टी के जावरा मंदसौर नीमच लोकसभा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता ने विधानसभा के जावरा ग्रामीण मण्डल में अपने समर्थकों के साथ जनसम्पर्क करते हुए जनता से विजय का आर्शीवाद मांगा जनसंपर्क के दौरान भाजपा उम्मीदवार गुप्ता ने कहा कि जनता की सेवा और समर्पण के भाव और भारतीय जनता पार्टी के आर्शीवाद से वह तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा की वह नेता नहीं, बल्कि जनता के सेवक के रूप में क्षेत्रवासियों की सेवा करते रहेंगे। गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है दुनिया में आज भारत का मान ओर सम्मान बढ़ा है देश आज सुरक्षित हाथों में है निश्चित ही मोदी जी के नेतृत्व में यह चुनाव भी एक नया कीर्ति मान हासिल करेगा।
जनसम्पर्क के दौरान विधानसभा प्रभारी ईश्वरलाल पाटीदार, विधानसभा संयोजक महेश सोनी, पूर्व केबिनेट मंत्री भरतदास बैरागी, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार आदि वक्ताओं ने कहा कि मोदी लहर के चलते इस बार भी आम मतदाता का रूख भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में साफ दिखायी दे रहा है। भारतीय जनता पार्टी समाज के हर वर्ग की पार्टी है और भाजपा की सोच केवल और केवल विकास की सोच है। जो गाँव गाँव मे नजर आ रहा है। एक बार फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा देश में अपनी सरकार बनाने जा रही है।
भाजपा विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल जैन ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी गुप्ता ने शुक्रवार को जावरा विधानसभा के जावरा ग्रामीण मण्डल के ग्राम पिपलिया जौधा, हनुमंतिया (पंथमेलकी), मार्तण्डगंज, धतरावदा, पिपल्याकीर, असावती, मरम्या, शक्करखेडी, माण्डवी, गोन्दीधर्मसी, गोन्दीशंकर, नेतावली, रोला,मोरिया, मोयाखेडा, ढोढर, परवलीया, रिच्छाचांदा, भैसाना, मुंडलाराम, झालवा, भीमाखेडी, रोजाना आदि ग्रामो में जनसंपर्क किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी को जबरदस्त जनसमर्थन मिलता दिखाई दिया व ग्रामीणों ने जगह जगह गुप्ता का स्वागत किया। भाजपा शासन में कराये गये विकास कार्यों से जनता पूरी तरह अभिभूत दिखायी दी तथा भाजपा प्रत्याशी को पूर्ण समर्थन देते हुए उन्हें विजयी भव का आर्शीवाद प्रदान किया। वही पिपलिया सिर में मंगलसिंह आंजना ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस छोड़ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। संचालन मण्डल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़ ने किया आभार महामंत्री राजेंद्र सिंह देवड़ा ने माना।
जनसम्पर्क में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह चोहान, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह, विधानसभा सह संयोजक बद्रीलाल शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंभूलाल चंद्रवंशी, जिला मंत्री रतनलाल लाकड़, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, युवा नेता गौरव अग्रवाल मंदसौर, मण्डल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़, महामंत्री राजेन्द्र सिंह देवड़ा, नंदकिशोर महावर, हेमराज हाड़ा, अभय कोठारी, मोहन पटेल, वीरेंद्र सिंह चौहान, निर्मला हाड़ा, प्रमोद रावल, देवेंद्र शर्मा, मुकेश प्रजापत, नटवर व्यास, पवन जैन, रितेश जैन, जितेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह बामनखेड़ी, विजय शर्मा, नानालाल शाह, मुकेश गुर्जर, मनोहर सिंह गुर्जर, घनश्याम वर्तिया, सुनील ठाकुर, गोपीचंद पाटीदार, मुन्ना सिंह राठौर, देवराम पांचाल, अमरसिंह गुर्जर, नागूलाल धनगर, कन्हैयालाल शर्मा, शिवेन्द्र माथुर, मनोज मेहता आदि ग्रामीण मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।