मोदी जी को प्रचंड बहुमत से जिताएंगे कांग्रेस की जमानत जप्त कराएंगे- मुरली वाला

रतलाम। गुजरात बड़ौदा में आयोजित नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश पदाधिकारी की बैठक में नरेंद्र मोदी विचार मंच गुजरात के प्रभारी मोहनलाल मुरलीवाला ने नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष चेहर भाई देसाई की अध्यक्षता में आईटी सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा बेन रावल के मुख्य अतिथि एवं आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष हितेश गिरी गोस्वामी महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष मीनल बेन के विशेष अतिथि में कार्यकर्ताओं को मोदी जी की गारंटी को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया,बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की मोदी जी ने विगत 10 वर्षों में लोकहित के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए एक नए भारत का दर्शन करवाया है,इस देश के विकास में जो तत्व बाधक थे उन बाधाओं को दूर करते हुए भारत और विश्व को नेतृत्व और मार्गदर्शन देते हुए दुनिया में भारत का लोहा मनवाया है।
मोदी जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत को और भारत के प्रधानमंत्री को 76% लोग पसंद कर रहे हैं यह हम सब भारतीयों के लिए गर्व और गौरव की बात है।
यह पहली बार हुआ है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति सरकारी योजनाओं का सीधा लाभार्थी बना है और पक्का आवास, बिजली कनेक्शन, गैस सिलिंडर, शौचालय, बैंक खाता और अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ अपने परिवार को सामाजिक सुरक्षा एवं करोड़ों परिवारों को 5 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सुरक्षा प्राप्त हो पाई है। मोदी जी के नेतृत्व में धारा 370, राम मंदिर जैसे ऐतिहासिक निर्णयों के साथ साथ आज भारत आतंकवाद मुक्त भारत बना है ।
निश्चित ही भारत की जनता जनार्दन पुनः मोदी जी को प्रचंड बहुमत से विजय बनाएगी और भारत विश्व का मार्गदर्शन करेगा।
अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ता बंधुओ से विनम्रता पूर्वक निवेदन करते हुए कहा हम चुनाव तो जीतेंगे ही सही लेकिन कांग्रेस की पूरे गुजरात में सभी लोकसभा सीटों पर जमानत जब्त हो ऐसा संकल्प सभी कार्यकर्ताओं को दिलाया। उक्त जानकारी आई टी सेल के राष्ट्रीय महासचिव राकेश पांचाल द्वारा दी गई ।