- रतलाम व जावरा के बाद ताल में भी अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही
- 02 आरोपी गिरफ्तार, 30 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त
- अभियान के अंतर्गत अब तक 30 आरोपी गिरफ्तार
रतलाम। पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धर पकड़ अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाका व एसडीओपी शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन मे अवेध मादक पदार्थ की धर पकड़ की कार्यवाही के अंतर्गत कल दिनांक 05.04.24 को प्राप्त मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुये फतेहपुर मरमियाखेडी फंटा आम रोड ताल पर नाकाबंदी के दौरान पकडे गये आरोपी अमजद खाँन पिता अंसार खान पठान जाति मुसलमान उम्र 42 साल निवासी खटीक मोहल्ला ताल के कब्जे वाली मोटरसायकल स्पलेंडर रजि.क्र. एम पी 43 ई जी 6902 के साथ अवेध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) कुल वजन 30 ग्राम किमती 90000 रुपये व नगदी 143300 रुपये को जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया व आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 167/2024 धारा 8/21,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
विवेचना के दौरान आरोपी अमजद से अवेध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) के बारे मे पुछताछ करते अपनी माँ अजीजा बी को देने तथा उसके साथी विजय जायसवाल निवासी निपानिया लीला को बेचने के लिए देने जाना था जो उक्त ब्राउन शुगर स्मैक नौगाव राजस्थान तरफ से खरीदी गयी है जिसके सम्बन्ध मे अनुसंधान जारी है ।
गिरफ्तार आरोपियो के नाम- (1)अमजद खाँन पिता अंसार खान पठान जाति मुसलमान उम्र 42 साल निवासी खटीक मोहल्ला ताल थाना ताल (2) विजय पिता सुन्दरलाल जायसवाल जाति कलाल उम्र 50 साल निवासी निपानिया लीला थाना ताल।
फरार आरोपियो के नाम – इरफान खाँन पिता अंसार खान पठान जाति मुसलमान निवासी खटीक मोहल्ला ताल, अजीजा बी उर्फ अम्मा पति अंसार खान पठान जाति मुसलमान निवासी खटीक मोहल्ला ताल।
बरामद/जप्त माल- (1) अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) 30 ग्राम किमती 90000 रुपये (2) घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल स्पलेंडर रजि.क्र. एम पी 43 ई जी 6902 किमती 50000 रुपये (3) नगदी 143300 रुपये ।
सराहनीय योगदान – निरी प्रकश गाडरिया थाना प्रभारी थाना ताल , उप निरी मोह्म्मद अय्यूब खाँन , सउनि कैलाश बोराना , सउनि पंकज भम्भोरिया , सउनि रमेशचन्द्र भम्भोरिया , आर 328 शुभमसिंह , आर 676 दशरथ , आर 582 विक्रम चौधरी ,आर 998 ईश्वर धाकड की मुख्य भुमिका व महिला आर 586 पुजा चौधरी , म आर 1147 प्रिया ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा है।