

इंदौर। अ.भा.जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन(रजि.)के वर्ष 2024-26 के कार्यकाल हेतु श्री जिनेश्वर शोभा जैन को राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व सम्मति से मनोनित किया गया
उक्त जानकारी फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम चयन समिति अध्यक्ष श्री प्रकाश कांता भटेवरा ने प्रदान की।उन्होंने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु एक मात्र प्रत्याशी होने से उन्हें निर्विरोध नियुक्त किया गया।
श्री जिनेश्वर शोभा जैन विगत 22 वर्षों से सोश्यल ग्रुपों से जुड़े हुए है उन्होंने कार्यकारणी से लेकर सभी पदों पर कार्य किया है।विगत वर्षो में फेडरेशन के राष्ट्रीय ग्रुप विस्तार कमेटी के चेयरमैन तथा राष्ट्रीय महासचिव पद पर कार्य करते हुए सभी ग्रुपों के लिए पहली पसंद बने।
श्री जिनेश्वर शोभा जैन के नाम का प्रस्ताव उनके गृह ग्रुप पी एम परिवार द्वारा प्रस्तावित एवम अनुमोदित किया गया जिसे सभी रीजन के ग्रुपों द्वारा सहमति प्रदान करते हुए समर्थन किया। श्रीजिनेश्वर शोभा जैन ने 2 अप्रैल 2024 को पार्श्व आरोग्यम मनोरमगंज,इंदौर के सभागृह में लगभग शताधिक महानुभावों की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया जिन्हे निवृतमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र प्रभा संचेती द्वारा पदभार करतल ध्वनि के बीच करवाया।
पदभार समारोह का शुभारम्भ महामंत्र नवकार के सामूहिक मंत्रोच्चार के साथ किया।दीप प्रज्वलन चयन समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश कांतारानी भटेवरा, संरक्षक डा. नरेंद्र धाकड़,श्री जय सिंह टीना जैन,संस्थापक अध्यक्ष श्री वीरेंद्र रेखा जैन,पूर्व अध्यक्ष श्री राजेंद्र नीलू जैन,श्री संजय सुनीता नाहर,निवृतमान अध्यक्ष श्री नरेंद्र प्रभा संचेती,मार्गदर्शक डा. शरद डोसी श्री राजेश दुग्गड आदि द्वारा किया गया।
राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष श्री नरेंद्र कविता जीभंडारी,राष्ट्रीय चेयरमैन श्री प्रभात प्रतिभा जी चोपड़ा,राष्ट्रीय कांफ्रेंस चेयरमैन अभय अनीता बाफना,राष्ट्रीय महासचिव किरण संजय जी सिरोलिया,श्री वीरेंद्र मधु जी नाहर,श्री अरिहंत छाया जैन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीगौतम सिंह सोनाली मूणत जालना,श्रीअखिल निधी चौधरी,श्री रितेश संगीता कटकानी,श्री विनोद जैन महिदपुर,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीविवेक जैन पिंटू भवानीमंडी,श्री विशोक शिल्पा छाजेड बड़वाह,श्रीप्रकाश नाहर बड़ौद, राष्ट्रीय सचिव श्रीअनिल ममता सामोता,श्री सुनील तातेड, श्री अभिषेक दीपा सुराणा आष्टा,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री अनिल अलका जैन,राष्ट्रीय प्रचार सचिव श्री गौरव शिखा ,दुग्गड चापड़ा, राष्ट्रीय कांफ्रेंस चेयरमैन श्री अजय वन्दना सुराणा एवम श्री प्रतीक शालू डोसी मंदसौर को नियुक्त किया।
इस अवसर पर उद्योगपति श्री जय सिंह टीना जैन ने नव नियुक्त टीम को बधाई देते हुए कहा की फेडरेशन को कोई स्थायी कार्य कर अपनी एक अलग पहचान बनानी चाहिए।संस्थापक अध्यक्ष श्री वीरेंद्र रेखा जैन ने संस्था के विकास और विस्तार पर सुझाव दिए।स्थाई समिति अध्यक्ष एवम पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र नीलू जी जैन ने संस्था के मूलभूत सिद्धांतों की चर्चा कर और अधिक मजबूती की बात रखी।पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय सुनीता नाहर ने नई टीम को बधाई प्रेषित करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश कांता भटेवरा ने चयन समिति की ओर से सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आगामी कार्यकाल के लिए अनेक सुझाव प्रदान किए।मानव सेवा,संस्था के लिए राष्ट्रीय स्तर की कार्य परिषद गठित करने और रीजन्स को अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। पूर्व कुलपति डा नरेंद्र धाकड़ , डा शरद नीरू डोसी,श्री केशरी मल जैन और श्री राजेश संगीता दुग्गड चापडा आदि ने भी बधाई प्रदान की।
समारोह को नव मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा की सामाजिक समरसता के साथ बच्चो में जैनत्व के संस्कार निर्माण करने के लिए प्रत्येक ग्रुप के माध्यम से शिविरो के आयोजन की बात कही
सभी के मार्गदर्शन से एवम अनुभवशील पूर्व पदाधिकारियों के परामर्श से दो वर्षीय कार्य योजना बनाने की बात रखी।सभी के सहयोग से फेडरेशन हेतु कार्यालय के उपयोग हेतु जगह लेने की योजना पर भी प्रयास जारी करेगे।
निवृतमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र प्रभा संचेती ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
समारोह में महिला केंद्रीय इकाई की अध्यक्षा श्रीमति शकुंतला पावेचा एवम श्रीमति रेखा जैन द्वारा नारी रत्न अवार्ड समारोह की जानकारी प्रदान कर कार्ड का विमोचन करवाया। कार्यक्रम का संचालन सी ए नरेंद्र कविता भण्डारी ने तथा संयोजन श्री प्रकाश कांता भटेवरा ने किया।आभार की अभिव्यक्ति श्री राजेंद्र नीलू जैन ने की।