मतदाता जागरूकता के लिए आयोजनों का सिलसिला जारी

उत्कृष्ट विद्यालय से साइकिल रैली आयोजित हुई

रतलाम 26 अप्रैल 2024। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन में जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रातः रतलाम मुख्यालय पर स्थित उत्कृष्ट विद्यालय परिसर से शिक्षकों तथा विद्यार्थियों द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें उत्साह के साथ शिक्षक तथा विद्यार्थी सम्मिलित हुए।
साइकिल रैली उत्कर्ष विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर सागोद रोड, जैन स्कूल, बाजना बस स्टैंड, लक्कड़पीठा, चांदनी चौक होती हुई वापस इसी मार्ग से उत्कृष्ट विद्यालय पहुंची। इस दौरान मतदाता जागरूकता के नारे लगाए गए, लोगों को अधिकाधिक रूप से मतदान के लिए जागरूक किया गया।
इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक सुश्री अंकिता पंड्या, सुश्री किरण पाटीदार, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत, श्री दीपेंद्र सिंह ठाकुर, शिक्षा विभाग के श्री जितेन्द्र जोशी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के श्री आनंद व्यास, उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक श्री ललित मेहता तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।