बच्चों की खेल कुद स्पर्धा से हुई साफा धारण एवं तलवार बाजी प्रतियोगिता भी आयोजित



रतलाम। राष्ट्रपुरुष देश के गौरव वीर महाराणा प्रताप एवं वीर छत्रसाल बुंदेला के जन्म जयंती एवं श्री राजपूत नवयुवक मंडल के 64 वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत दिनांक 7 जून शुक्रवार को प्रातः 8 00 बजे बच्चों की खेलकूद स्पर्धा स्थानीय नेहरू स्टेडियम पर आयोजित की गईं। इसी के साथ दोपहर 1:00 बजे राजपूत धर्मशाला भवन हाथी खाना रतलाम स्थित महाराणा प्रताप सभागृह पर तलवारबाज़ी एव साफा घारण प्रतियोगिता आयोजित की गईं। दिनांक 8 जून प्रातः 8 बजे राष्ट्र पुरुष देश के गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप प्रतिमा पर वैदिक मंत्रों के साथ दुग्धाभिषेक किया जावेगा। दोपहर 3:00 बजे संगठन की वार्षिक बैठक एवं सायं 4 30 बजे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण एवं वरिष्ठ समाजसेवी को न्यास के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर श्री कन्हैयालाल जी गोयल कि स्मृति में राजपूत रत्न सम्मान एवं अतिथि उद्बोधन दिनांक 9 जून रविवार प्रातः 7 30 राजपूत धर्मशाला हाथीखाना रतलाम स्थित भगवान श्री जागनाथ महादेव मंदिर पर भगवान श्रीजागनाथ महादेव की आरती महाराजा सज्जन सिंह जी एवं महाराजा रतन सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं प्रातः 8:30 बजे राजमहल पैलेस से भव्य शौर्य यात्रा निकाली जावेगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से होकर महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचेगी यहां पर अतिथियों एवं समाज जनों द्वारा आतिशबाजी कर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा शौर्य यात्रा में 11 घुड़ सवार चार बग्घी जिसमें महाराणा प्रताप छत्रसाल बुंदेला रतलाम राज्य के संस्थापक महाराजा रतन सिंह जी एवं शिवाजी महाराज की तस्वीर बैंड 21 ढोल एवं शौर्य यात्रा के प्रमुख आकर्षण दुर्गा वाहिनी की टोली होगी। जो राजपूतानी वेशभूषा में तलवार हाथ में लेकर कदम से कदम मिलाकर शौर्य यात्रा में भाग लेगी श्री राजपूत नवयुवक मंडलमती न्यास महिला मंडल श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति श्री चारभुजा नाथ मंदिर राजपूत समाज एवं महिला मंडल श्री राजपूत बोर्डिंग एवं समस्त राजपूताना संगठन समाज जनों एवं नगर के नागरिकों से शौर्य यात्रा में भाग लेकर शोर्य यात्रा को सफल बनाने के अपील करता है । समाज द्वारा आज प्रातः काल नेहरू स्टेडियम में प्रतियोगिता हुई 50 मीटर दौड़ बालकों में अविराज अभिजीत सिंह पंवार प्रथम द्वितीय निशील रणजीत सिंह खींची, तृतीय हर्षराज अमित सिंह चौहान प्रोत्साहन पुरस्कार युवराज चंदन सिंह सोनगरा को दिया गया। 50 मीटर बालिकाओं की दौड़ में वैरीका सुरेंद्र सिंह चौहान प्रथम रही। द्वितीय आस्था देवेंद्र सिंह राठौड़ तृतीय दिवशी सुरेंद्र सिंह चौहान तथा प्रोत्साहन पुरस्कार तुष्टि राजेंद्र सिंह पंवार को मिला 100 मीटर दौड़ बालिकाओं में प्रथम स्थान शिवांगी प्रताप सिंह चौहान रही। द्वितीय हर्षिता गोविंद सिंह पंवार ,तृतीय खुशी जसवंत सिंह सिसोदिया रही। 100 मीटर बालकों के दौड़ में शौर्य सुरेंद्र सिंह राठौर प्रथम रहे। द्वितीय स्वरूप सिंह जुझार सिंह सोलंकी, तृतीय दक्षराज सिंह गोविंद सिंह सोलंकी रहे। स्लो साइकिल रेस 50 मीटर बालिकाओं में खुशी जसवंत सिंह सिसोदिया प्रथम रही। द्वितीय हर्षिता गोविंद सिंह पंवार तथा तृतीय आस्था देवेंद्र सिंह राठौर को मिला।
तलवारबाजी बालक जूनियर वर्ग में दिव्यांश नाहर सिंह गोयल प्रथम, महादित्य सिद्धार्थ सिंह चौहान द्वितीय व तृतीय लक्ष्या राज रणजीत सिंह राठौर रहे।सीनियर वर्ग में कुंवर राज सिंह शैलेंद्र सिंह राठौड़ प्रथम रहे आदित्य राज नितिन सिंह रावत द्वितीय तथा तृतीय दिव्या प्रताप सिंह शैलेंद्र सिंह पंवार रहे । बालिका जूनियर वर्ग में तलवारबाजी में प्रथम ध्रुविका रणजीत सिंह राठौड़ प्रथम, दिव्यांशी सुरेंद्र सिंह चौहान द्वितीय कनिष्क गोविंद सिंह सोलंकी तृतीय रही वहीं सीनियर वर्ग में बालिकाओं में प्रथम प्रशंसा विक्रम सिंह भाटी, द्वितीय तनीषा जुझार सिंह गोयल,तृतीय जेली नारायण सिंह सोलंकी रही। सफा धारण प्रतियोगिता बालक जूनियर वर्ग में प्रथम दिव्या प्रताप शैलेंद्र सिंह पवार द्वितीय यशवर्धन सिद्धार्थ सिंह चौहान तृतीय एक वीर प्रताप सिंह योगेंद्र सिंह सोलंकी रहे वहीं सीनियर वर्ग में प्रथम लक्ष्यराज नितिन सिंह रावत, द्वितीय वंशराज रवि सिंह सोलंकी,तृतीय कुंवर राज शैलेंद्र सिंह राठौर रहे। सफा धारण प्रतियोगिता बालिका वर्ग में प्रथम डोली नारायण सिंह सोलंकी,द्वितीय प्रशंसा विक्रम सिंह भाटी तथा तृतीय तनीषा जुझार सिंह गोयल रही। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम हर्षिता गोविंद सिंह पवार द्वितीय सोनाक्षी देवेंद्र सिंह पवार तथा तृतीय खुशी जसवंत सिंह सिसोदिया रही तथा कल प्रतिभा सम्मान में दसवीं के 60% से अधिक अंक लाने वाले 20 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा तथा कक्षा 12वीं के 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 18 छात्रों को सम्मानित करेंगे।