


रतलाम 8 जून ।श्री हिंदू वीर शिरोमणी श्री महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा का पं. आचार्य श्री गोपाल सावरा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार पंचामृत से दुग्धाभिषेक कर पुजा अर्चना की गई। इस अवसर पर श्री राजेन्द्र सिंह गोयल, श्री विजय सिंह हारोड, श्री विजय सिंह चौहान, श्री अजीत सिंह सांखला,श्री महेंद्र सिंह राठौर, श्री किशोर सिंह चौहान ,श्री शैलेन्द्र सिंह देवड़ा, श्री वीरेन्द्र सिंह राठौर , श्री प्रवीण सिंह हरोड, श्री भारत सिंह सिसोदिया, श्री सत्यनारायण सिंह सोलंकी,श्री अजय सिंह चंद्रावत, श्री जितेंद्र सिंह सोलंकी, श्री निखिलेश सिंह पंवार, श्री कमलेश सिंह भाटी,श्री वीरेन्द्र सिंह डोडिया, श्री मयंक सिंह राठौर, श्री जीत सिंह जादौन, श्री अमन सिंह चंद्रावत, श्री हर्ष सिंह पंवार, श्री जया जी गोयल, श्री किरण जी तंवर श्री अनिता जी सोलंकी,श्री कृतिका जी सिसोदिया, श्री पूर्णिमा जी पडियार, श्री श्वेता जी हाड़ा, श्री मति सोनू जी सोलंकी श्री जस कुंवर जी पंवार बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी नरेन्द्र सिंह चौहान ने देते हुए बताया कि श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति एवं समस्त राजपुताना संगठन द्वारा 9जुन 2024 को श्री हिंदू वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जी के 484 वे जन्मोत्सव पर राजमहल परिसर से प्रातः 8 बजे निकलेगी भव्य शोर्य यात्रा सर्वप्रथम राजमहल परिसर में सर्वप्रथम राजराजेश्वरी पद्मावती माता मंदिर , हाथी खाना स्थित जागनाथ महादेव मंदिर एवं अमृत सागर स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर प्रातः 7:00 बजे पूजा अर्चना कर माता को चुनरी अर्पण कर जागन्नाथ महादेव एवं श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर महा आरती कर रतलाम संस्थापक महाराजा श्री रतन सिंह जी राठौर, श्री महाराजा सज्जन सिंह जी राठौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राजमहल (महलवाड़ा)परिसर से जय महाराणा जय भवानी, जय शिवाजी के उद्घोष के साथ शौर्य यात्रा प्रारंभ होगी ।
शहर के इन मार्गो से निकलेगी शौर्य यात्रा
शौर्य यात्रा महलवाड़ा से प्रारंभ होकर डालूमोदी बाजार, माणकचौक ,घास बाजार ,चौमूखीपुल, चांदनी चौक ,तोपखाना ,गणेश देवरी,रानी जी का मंदिर , शहिद चौक होते हुए श्री महाराणा प्रताप चौक पर यात्रा समापन होंगी। इसमें समाज के वरिष्ठ अतिथि द्वारा श्री महाराणा प्रताप जी प्रतिमा का माल्यार्पण किया जाएगा एवं सायं 7.30बजे भव्य आतिशबाजी भी की जायेगी।
शौर्य यात्रा में आकर्षण का केंद्र
शौर्य यात्रा में सर्वप्रथम प्रचार रथ उसके पीछे बुलेट वाहन पर राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज एवं भगवा ध्वज लेकर युवा चलेंगे, इनके पीछे घुड़ सवार, बैंड, क्षत्रिय सरदार, ढोल नगाड़े, दुर्गा वाहिनी, क्षत्राणियां , एवं चार रथ रहेंगे! वही 250 से अधिक समिति सदस्यों की टीम शौर्य यात्रा का मोर्चा संभालेगी जिसमे पार्किंग से लेकर यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी भी रहेगी! शौर्य यात्रा में 300 से अधिक बालिका है केसरिया साफा धारण कर सम्मिलित होगी ! शौर्य यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा जय भवानी, जय शिवाजी… जय महाराणा ,जय शिवा सरदार की…. जय राणा प्रताप की …उद्घोष के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। यात्रा में चार भव्य रथ रहेंगे। जिसमें सर्वप्रथम रथ में महाराजा रतन सिंह जी का चित्र ,दूसरे रथ में छत्रपति शिवाजी महा जी का चित्र , चौथे रथ में श्री महाराणा प्रताप जी का चित्र क्षत्रिय सरदार एवं क्षत्राणियां अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शोर्य यात्रा में रहेंगे श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति एवं श्री चारभूजा नाथ राजपूत समाज ट्रस्ट एवं नवयुवक मंडल, श्री राजपुत नवयुवक मंडल न्यास एवं समस्त राजपूताना संगठन द्वारा समाज बंधुओं से सामाजिक संगठनो,नगर की जनता से विनती है की भव्य शौर्य यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर शौर्य यात्रा को सफल बनाये।