मलेरिया निरोधक माह जून की अंतर्विभागीय कार्यशाला सम्पन्न

रतलाम 10 जून 2024। मलेरिया निरोधक माह जून की अंतर्विभागीय कार्यशाला सोमवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मण्डलोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद चन्देलकर, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार प्रजापति, आर.एम.ओ. डॉ. अभिषेक अरोरा, सहायक मलेरिया अधिकारी श्री एन.एस. वसुनिया तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
जिला मलेरिया अधिकारी श्री प्रमोद प्रजापति द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से मलेरिया बीमारी के लक्षण, जांच, उपचार एवं रोकथाम की जानकारी दी। मल्ोरिया निरोधक माह जून का प्रमुख उददेश्य मलेरिया रोगियों की खोज एवं इसके प्रसार को रोकना है। प्रत्येक वर्ष 01 से 30 जून तक मलेरिया निरोधक माह मनाया जाता है।
कार्यशाला में बताया गया कि मलेरिया बुखार मादा ऐनोफिलीज मच्छर के काटने से होता हैं। ये मच्छर साफ पानी में पनपते हैं, सुबह-शाम के समय काटते हैं, इसलिए हमें अपने घर एवं घरों के बाहर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही प्रति सात दिवस में हमें पानी के बर्तनों, कूलर इत्यादि को साफ करके पानी भरना चाहिए। जागरूकता से ही मलेरिया से बच सकते है, वेक्टरजनित रोगों की सतत निंगरा रखने से बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता हैं।
मलेरिया के उन्मूलन के बारे में यह भी बताया गया हैं कि यदि किसी व्यक्ति को मलेरिया जैसे लक्षण दिखाई दे तो तत्काल स्वास्थ्य संस्थाओं में चिकित्सक की सलाह ले। मलेरिया अधिकारी ने बताया कि मलेरिया से बचाव के लिये मच्छरदानी का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करने एवं घरों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करवाने के बारे में भी मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों एवं ग्राम स्तर पर आशा, एएनएम, और ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता और पंचायती राज प्रतिनिधि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Play sound