

रतलाम। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार जिला रतलाम पाचों संगठनों के सयुंक्त तत्वावधान में 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस व 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण इंटिग्रेटेड योग शिविर 10 जून 2024 प्रातः 06 बजें स्पोर्ट्स ग्राउंड विरियाखेडी रतलाम स्थित योगमय महायज्ञ में 08 से 80 वर्ष आयु वर्ग के योगीजन आहूति दे रहे हैं ।
शासकीय अशासकीय तौर पर रतलाम जिले में जो भी योग क्षेत्र में पूर्ण पारंगता लिए उज्जवल भविष्य बनाना चाहते हैं उनके लिए सुनहरा अवसर चयनित शिविरार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन समयावधि 15 जून तक किया जा सकता हैं। सामान्य योग साधकों के लिए शिविर नि:शुल्क रहेगा । संपर्क सूत्र 9424046937, 9907020885
युवा राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया के सानिध्य में पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी उत्तम शर्मा युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा सोशल मीडिया प्रभारी नित्येन्द्र आचार्य महिला पतंजलि महामंत्री जयश्री राठौड़ राजेश चांदवानी मनीष वैष्णव योग शिविर को सफल बनाने में गुरु निष्ठ प्रदेश व जिला पदाधिकारीगण योग शिक्षक शिक्षिकाए प्रयासरत है। घर घर योग जन अभियान बने इस और मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् रतलाम सहित नगर की अन्य संस्थान भी योगमय यज्ञमय भक्तिमय नीवं मजबूत करने में सहयोगी बन रहे हैं।