अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर मूर्ति पुजक युवक महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न, रतलाम इकाई पुरस्कृत

रतलाम । अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ का 19 वां राष्ट्रीय अधिवेशन 9 जून रविवार को नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ ( उन्हेल) राजस्थान में सम्पन्न हुआ। जिसमें देश भर के 400 शाखों के 1200 प्रतिनिधि एकत्रित हुए जिसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ आदि प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। अधिवेशन के मुख्य अतिथि भारत सरकार के व्यापारी कल्याण बोर्ड चेयरमैन दिल्ली सुनील सिंधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेंद्र भाई शाह पुणे ,राष्ट्रीय महामंत्री सुनील गांग ,मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा, महामंत्री प्रसन्न जैन आदि ने संबोधित किया। युवक महासंघ के अंतरराष्ट्रीय चेयरमैन सुनील सिंधी ने समाज और राष्ट्र के नव निर्माण में युवा शक्ति की अहम भूमिका बताई। राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने मध्य प्रदेश इकाई को अधिवेशन के सफल होने की बधाई दी। मध्य प्रदेश इकाई को महाराज कुमार पाल सम्मानित किया गया जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है,प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा व प्रसन्न जैन के नेतृत्व में यह सम्मान प्राप्त किया। रतलाम इकाई को भगवान आदिनाथ कल्याणक रथ यात्रा के लिए मध्य प्रदेश की 72 इकाई मे से 3 इकाई को पुरस्कृत किया गया ।उसमें से रतलाम इकाई को भी पुरस्कार प्राप्त हुआ ।व्यापारी कल्याण बोर्ड चेयरमैन सुनील सिंधी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेंद्र भाई शाह के कर कमलो से प्रदान किया ।इस अवसर पर रतलाम इकाई से प्रदेश सचिव हार्दिक मेहता, पूर्व महामंत्री राजेश रांका, राजेश पोरवाल काकड़ी वाला, सौरभ मेहता, भूपेंद्र जैन, वैभव मूणत ,टिंकू राहुल जैन, आदिश बोथरा, मृदुल जैन ,अथर्व मेहता, तनिष मेहता ,तन्मय जैन ने पुरस्कार प्राप्त किया साथ ही बढ़ाते हुए प्रदूषण,तापमान कंट्रोल करने के लिए एवं शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए मानव जाति के कल्याण हेतु मध्य प्रदेश इकाई में एक संकल्प लिया गया कि मध्य प्रदेश 72 इकाई द्वारा एक साथ 7200 पौधे लगाने का व साथ ही उन्हें बड़े करने का भी संकल्प लिया गया ।इस अवसर पर राष्ट्रीय अधिवेशन में रतलाम इकाई का प्रतिनिधि मंडल नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थं पर पहुंचा सर्व श्री प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र दरडा, प्रदेश सचिन हार्दिक मेहता ,पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेश रांका,निलेश चोरडिया, मुकेश पगारिया, जयवंत कोठारी ,जितेंद्र चोपड़ा, जितेंद्र मेहता, अनिल कोठारी, राजेश पोरवाल काकड़ी वाला ,सौरभ मेहता, भूपेंद्र जैन ,वैभव मुणत, टिंकू राहुल जैन ,आदीश बोथरा, अथर्व मेहता, मृदुल जैन, तनिष्क मेहता, तन्मय जैन आदि प्रतिनिधि मंडल नागेश्वर पारसनाथ तीर्थ पर रतलाम इकाई की ओर से अधिवेशन में नेतृत्व किया। उक्त जानकारी राजेश रांका ने दी।

Play sound