प्रवेश उत्सव के अंतर्गत भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित

अधिकारियों ने स्कूलों में पहुंचकर अध्यापन किया

रतलाम । स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत जिले के लगभग डेढ़ हजार शासकीय स्कूलों में 18 जून से लेकर 20 जून तक प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान शाला आने वाले बच्चों, उनके पालकों का सम्मान तथा स्वागत किया गया। स्कूलों को भी संवारा-सजाया गया। प्रवेश उत्सव के अंतर्गत 20 जून को भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भविष्य से भेंट कार्यक्रम के लिए कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा प्रथम तथा द्वितीय श्रेणी के 35 अधिकारियों को स्कूल आवंटित किए गए, जहां पहुंचकर अधिकारियों ने अध्यापन कार्य किया। इस दौरान बच्चों को अध्ययन करियर तथा भविष्य के बारे में अधिकारियों ने महत्वपूर्ण समझाईश दी।
श्री अरुण पाठक ने सैलाना स्कूल में अध्यापन किया
परियोजना अधिकारी शहरी अभिकरण श्री अरुण पाठक शासकीय सी.एम.उत्कृष्ट उमावि सैलाना में भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों से रुबरु हुए। श्री पाठक ने अध्यापन करते हुए विद्यार्थियों से कहा कि वर्तमान सवारों, भविष्य स्वयं संवर जाएगा। हमने भी विद्यालय जीवन में वर्तमान पर ध्यान दिया था, आज भविष्य हमारा हो गया है। मुझे शिक्षा जगत से विशेष लगाव है, विद्या के इस मंदिर में आकर आत्मिक प्रसन्नता हो रही है। विद्यालय के लिए सहयोग करने पर मुझे प्रसन्नता होगी।
इस अवसर पर सरस्वती पूजन हुआ। व्याख्याता श्री सतीश यादव, श्री लक्ष्मीनारायण पाटीदार, श्री राकेश मईडा, श्री समीर निनामा, श्री रोहन खराड़ी, शेलजा दवे, श्री सतीश यादव, श्री मानसिंह डामोर, ज्योति चंडालिया, सोनम सेंगर, शर्मिला सोलंकी, बबिता परमार आदि उपस्थित थ्ो। संस्था के पूर्व छात्र लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने अपना जीवन वृतांत सुनाया। संस्था के गतवर्ष के उत्कृष्ट छात्र राकेश मईडा, समीर निनामा, रोहन खराड़ी ने अच्छे अंक लाने के लिए विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। संचालन वरिष्ठ व्याख्याता श्री मानसिंह डामोर ने किया। आभार डा.राजेश सोनी ने माना।
भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत गुरुवार को विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षक यंत्री श्री बेंजामिन फ्रैंकलिन ने ग्राम पलसोड़ा के हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को अध्यापन कराया, मार्गदर्शन दिया। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री अनुराग सिंह ने बाजना के राजापुरा माताजी के हायर सेकेंडरी स्कूल में भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत प्रेरक के रूप में उपस्थित होकर बच्चों को मार्गदर्शी उद्बोधन दिया, उनको लक्ष्य तय करके प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। इसी प्रकार उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा ने रतलाम के दीनदयाल नगर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को अध्यापन कराया। उन्होंने कक्षा नवी से 12वीं के बच्चों को उनके भविष्य के लिए प्रेरक के रूप में शिक्षा प्रदान की।
परियोजना संचालक आत्मा श्री निर्भयसिंह नरगेश ने जिले के हाईस्कूल अमलेटा पहुंचकर भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को मार्गदर्शी उद्बोधन दिया, उनको लक्ष्य तय करने और उसे प्राप्त करने के लिए विस्तृत चर्चा की। विद्यार्थियों को उपयोगी साहित्य प्रदान किया। अमलेटा स्कूल में प्राचार्य श्री सुनील कदम, प्रधान अध्यापक श्री बी.एल. धमांनिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री सिद्दिकी ने किया, आभार श्री प्रहलाद कटारिया ने माना।

Play sound