प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना क्रियान्वयन में रतलाम जिला प्रदेश में द्वितीय स्थान पर

रतलाम । प्रधानमंत्री स्वानिधि निधि योजना क्रियान्वयन में कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन में रतलाम जिला प्रदेश में द्वितीय स्थान पर है।
परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण श्री अरुण पाठक ने बताया कि जिले को अब तक मिले लक्ष्य 29 हजार 84 हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 27 हजार 234 हितग्राही लाभान्वित किये जा चुके हैं जो कि लक्ष्य का 93.64 प्रतिशत है। उक्त योजना के अंतर्गत शासन द्वारा स्ट्रीट वेंडर, फेरी लगाकर धंधा करने वाले व्यक्तियों को उनके व्यवसाय के उन्नयन के लिए बैंक के माध्यम से प्रथम बार में 10 हज़ार रुपए ऋण उपलब्ध करवाया जाता है जिसे समय सीमा में चुकाने के पश्चात 20 हज़ार रुपए का ऋण तथा इसको समय सीमा में चुकाने के पश्चात 50 हज़ार रुपए का ऋण बगैर ब्याज के उपलब्ध करवाया जाता हैं।
रतलाम जिले में 10 हज़ार रुपए ऋण योजना में 20 हजार 284 लक्ष्य के विरुद्ध 18 हजार 158 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। इसी प्रकार 20 हजार रुपए ऋण योजना में 7 हजार 45 के लक्ष्य के विरुद्ध 7 हजार 693 हितग्राहियों को तथा 50 हजार रुपए ऋण योजना में 1 हजार 755 हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लक्ष्य के विरुद्ध 1 हजार 383 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है।

Play sound