श्री साँवलिया सेठ मंदिर का 19 वां वर्षगाँठ महोत्सव प्रारम्भ, निकली कलश यात्रा 22 जून से प्रारम्भ होगी श्रीमद्भागवत कथा

जावरा (अभय सुराणा) । शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर का 19वां वर्षगाँठ महोत्सव बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ 21 जून शुक्रवार को कलश यात्रा एवं भागवत आगमन से साथ प्रारम्भ हुआ। शिवशक्ति मारुति मंदिर व श्री साँवलिया सेठ मंदिर समिति के सदस्य निलेश जोशी ने बताया कि श्री साँवलिया सेठ मन्दिर की 19वीं वर्षगाँठ महोत्सव केल अंतर्गत 21 जून 2024 को कलश यात्रा एवं भागवत यात्रा बड़े ही धूम धाम से निकली गई। जोकि पिपलोदा रोड श्री भूमेश्वर महादेव मंदिर से प्रारम्भ होकर चौपाटी क्षेत्र, गांधी कॉलोनी शास्त्री कॉलोनी व मुख्य मार्ग होते हुए श्री साँवलिया सेठ मंदिर पहुँची। कलश यात्रा में महिलाओं के कलश धारण के साथ श्री साँवलिया सेठ जी की प्रतिमूर्ति एवं बालगोपाल को बग्गी में विराजमान कराकर नगर भ्रमण कराया गया। साथ ही कथाविद राष्ट्रसंत नमन जी वैष्णव भी कलश यात्रा में बग्गी में विराजमान रहें। कलश यात्रा का जगह जगह पर स्वागत एवं पुष्पवर्षा की गई। कलश यात्रा में नगर के गणमान्य नागरिक श्री महेश व्यास, जुगल माली, लक्ष्मीनारायण जोशी, रामचंद्र पाटीदार, देवेंद्र शर्मा, राजेंद्र त्रिवेदी, रामबिहारी शर्मा, दीपक साधु, संजय कनोजिया आदि ने शामिल होकर धर्मलाभ लिया। कलश यात्रा एवं भागवत यात्रा के समापन पर श्री भागवत जी की आरती कर प्रसादी वितरण की गई। 22 जून से 28 जून दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक कथाविद राष्ट्रसंत नमन जी वैष्णव जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। । 29 जून 2024 को वर्षगाँठ महोत्सव के अंतर्गत दोपहर 12:30 बजे महाआरती कर महाप्रसादी (भण्डारा) का आयोजन किया जावेगा। शिवशक्ति मारुति मंदिर व श्री साँवलिया सेठ मंदिर समिति आयोजित 19वां वर्षगाँठ महोत्सव के समस्त आयोजन में पधारने का आग्रह करती हैं।

Play sound