जावरा (अभय सुराणा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की बैठक करण कल्याणे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम संयोजक पद के लिए प्रकाशचंद्र कल्याणे पूर्व शिक्षक को नियुक्त किया गया। मनोहर कंडारे पूर्व प्रभारी मेट, राजेश चावरे पूर्व पार्षद , पुखराज बीड़वान रमेश चोहान , किशोर कलोसिया की उपस्थिति में सर्वानुमति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष करण कल्याणे ,उपाध्यक्ष रवि घोसर, सचिव संतोष थनवार, सह सचिव अनिल कलोसिया, कोषाध्यक्ष वीरू थनवार, संगठन मंत्री पवन कल्याणे मीडिया प्रभारी निलेश कंडारे प्रचार मंत्री सुनील चनाल कार्यालय मंत्री राजेश हंस संजय कल्याणे सोनू दुलगज विजय डुलगज के साथ कार्यकारणी सदस्य, राहुल ऊटवाल चंकी कल्याणे, आकाश कल्याणे,शक्ति लोट शेखर राठौर पंकज घोसर, राजकुमार उटवाल, तेजा शंकर मेहना, रविन्द्र कोठाने, राजेश कल्याणे, लता बाई लावरे ,मनु बाई खरे साबिर भाई ,विक्रम डुलगज को लिया गया उक्त जानकारी करण कल्याणे ने दी।